बायोगैस उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार का बड़ा कदम! ₹23,731 करोड़ की GOBARdhan योजना को मिली मंजूरी
केंद्र सरकार ने गोबर और खेती के कचरे को कमाई का जरिया बनाने के लिए बड़ी योजना को मंजूरी दी है। ₹23,731 करोड़ की GOBARdhan योजना के तहत जैविक कचरे से साफ गैस बनाई जाएगी। इससे किसानों को फायदा होगा, गांवों में रोजगार बढ़ेगा और कचरे की समस्या भी कम होगी।

In Short
- केंद्र सरकार ने 23,731 करोड़ रुपये की गोबरधन योजना को मंजूरी दी।
- स्कीम के जरिए देश में CBG उत्पादन को करीब 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।
- योजना से साफ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा और कचरे की समस्या कम करने में मदद मिलेगी10 साल तक चलेगी योजना यह योजना वित्त वर्ष 2026-27 से शुरू होकर 2035-36 तक चलेगी। इसका मकसद देश में कंप्रेस्ड बायोगैस यानी CBG का उत्पादन तेजी से बढ़ाना है। सरकार चाहती है कि आन
GOBARdhan Yojana: केंद्र सरकार ने देश में बायोगैस उत्पादन बढ़ाने के लिए GOBARdhan Scheme को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट ने इस योजना के लिए ₹23,731 करोड़ का बजट तय किया है। इसके जरिए कंप्रेस्ड बायोगैस यानी CBG का घरेलू उत्पादन करीब 10 गुना बढ़ाने और देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है।
माना जा रहा है कि सरकार 10 अगस्त को विश्व जैव-ईंधन दिवस के मौके पर इस योजना की शुरुआत कर सकती है। इसके तहत CBG बनाने वाली कंपनियों को बेहतर खरीद कीमत, नए प्रोजेक्ट लगाने के लिए ज्यादा पूंजी सहायता और दूसरी जरूरी सुविधाएं दी जाएंगी, ताकि देश में बायोगैस उत्पादन तेजी से बढ़ सके।
10 साल तक चलेगी योजना
यह योजना वित्त वर्ष 2026-27 से शुरू होकर 2035-36 तक चलेगी। इसका मकसद देश में कंप्रेस्ड बायोगैस यानी CBG का उत्पादन तेजी से बढ़ाना है। सरकार चाहती है कि आने वाले समय में CBG देश की ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा बने और प्राकृतिक गैस के लिए विदेशों पर निर्भरता कम हो।
सभी योजनाओं को एक साथ जोड़ा जाएगा
सरकार पहले से ही CBG को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है। इन कोशिशों से देश में 200 से ज्यादा CBG प्लांट शुरू हो चुके हैं।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: गुवाहाटी-तेजपुर के बीच बनेगा 4 लेन हाईवे! ₹8,970 करोड़ के प्रोजेक्ट को कैबिनेट की मिली मंजूरी
अब GOBARdhan योजना के तहत इन सभी योजनाओं और सुविधाओं को एक जगह जोड़ा जाएगा। इस योजना को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय चलाएगा, ताकि नए प्रोजेक्ट जल्दी शुरू हो सकें और निवेश करने वालों को साफ और भरोसेमंद व्यवस्था मिले।
CBG खरीद और कीमत की रहेगी गारंटी
सरकार ने CBG बनाने वाली कंपनियों के लिए खरीद की व्यवस्था भी तय की है। सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियां उनसे CBG खरीदेंगी।
CBG की कीमत ₹2,110 प्रति MMBTU तय की गई है। यह व्यवस्था कम से कम 10 साल तक लागू रहेगी। इससे CBG प्लांट लगाने वाली कंपनियों को अपनी कमाई का अंदाजा पहले से रहेगा और निवेश करने में आसानी होगी।
नए प्लांट लगाने पर मिलेगी आर्थिक मदद
योजना के तहत नए CBG प्लांट लगाने वालों को प्रति टन रोजाना उत्पादन क्षमता पर अधिकतम ₹2 करोड़ तक की मदद दी जाएगी। पुराने प्लांट अगर अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाते हैं, तो वे भी इस मदद के हकदार होंगे।
इसके अलावा CBG को गैस पाइपलाइन से जोड़ने, छोटे कारोबारों को कर्ज दिलाने और जिलों में CBG से जुड़ी व्यवस्था मजबूत करने के लिए भी मदद दी जाएगी।
किसानों और गांवों की बढ़ेगी कमाई
इस योजना से गोबर, फसल कटने के बाद बचा कचरा और दूसरे जैविक कचरे का सही इस्तेमाल हो सकेगा। किसान, गांव के कारोबारी, सहकारी समितियां और कच्चा माल जुटाने वाले लोग इससे कमाई कर सकेंगे।
साथ ही कचरे की समस्या कम होगी, जैविक खाद ज्यादा बनेगी, प्रदूषण घटेगा और विदेशों से आने वाले फ्यूल पर देश की निर्भरता भी कम होगी।