31 जनवरी से शुरू होगा Budget Session 2025, अगले महीने निर्मला सीतारमण पेश करेंगी 8वां बजट

Union Budget 2025: हर साल की तरह इस साल भी 1 फरवरी को यूनियन बजट पेश होगा। बजट पेश होने से पहले दोनों संसद में बजट सत्र का आगाज हो जाएगा। इस बार केंद्रीय बजट सत्र 31 जनवरी 2025 से शुरू होगा और 4 अप्रैल 2025 तक चलेगा।

Advertisement
To encourage long-term wealth creation, the government could introduce additional tax benefits for equity mutual funds held beyond seven years, say experts.
To encourage long-term wealth creation, the government could introduce additional tax benefits for equity mutual funds held beyond seven years, say experts.

By BT बाज़ार डेस्क:

हर साल की तरह इस साल भी 1 फरवरी को यूनियन बजट पेश होगा। बजट पेश होने से पहले दोनों संसद में बजट सत्र का आगाज हो जाएगा। इस बार केंद्रीय बजट सत्र 31 जनवरी 2025 से शुरू होगा और 4 अप्रैल 2025 तक चलेगा। आपको बता दें कि इस बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitaraman) आंठवां बजट पेश करेंगी।

पहले पेश होगा आर्थिक सर्वेक्षण 

31 जनवरी को बजट सत्र का आगाज राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण होगा। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 जनवरी 2025 को लोकसभा और राज्‍यसभा की संयुक्‍त बैठक में अभिभाषण देंगी। उनके अभिभाषण के बाद आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा।


 साल 2025 के बजट सत्र की जानकारी संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्स पर दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर किया। पोस्ट का कैप्शन था कि 31 जनवरी 2025 को सुबह 11 बजे लोकसभा में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संबोधित करेंगी। इसके बाद  फरवरी 2025 को बजट पेश होगा। बजट पेश के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बड़े एलान कर सकती हैं। 

13 फरवरी को क्यों है छुट्टी

किरेन रिजिजू ने पोस्ट में बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1 फरवरी 2025 को बजट पेश होगा। 13 फरवरी 2025 को दोनों सदन अवकाश के लिए स्थगित रह सकते हैं। इसके बाद  विभिन्न मंत्रालयों/विभागों की अनुदान मांगों की जांच करने और रिपोर्ट देने के लिए 10 मार्च 2025 को फिर से आएंगे।

25 से अधिक होगी बैठक

बजट सत्र में 31 जनवरी से 13 फरवरी तक नौ बैठकें होगी। इन बैठकों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे। इसके अलावा निर्मला सीतारमण बजट पर हुई चर्चा का जवाब देंगी। इन बैठक के बाद संसद  बजट प्रस्तावों की जांच,विभिन्न मंत्रालयों की अनुदान मांगों पर चर्चा करने के लिए अवकाश लेंगी। इसके बाद 10 मार्च 2025 को फिर से बैठक होगी और 4 अप्रैल 2025 को बजट सत्र समाप्त हो जाएगा। पूरे बजट सत्र में कुल 27 बैठकें होगी। 

बड़े एलान की उम्मीद

हर साल की तरह स साल भी आम आदमी को बजट से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि इस साल टैक्स स्लैब में बदलाव हो सकता है। इसके अलाना हेल्‍थ इंश्‍योरेंस, स्‍टूडेंट्स, रेलवे और कई सेक्टर्स के लिए बड़े एलान किये जाए सकते हैं।

Read more!
Advertisement