Budget 2025 Update: वित्त मंत्री ने किया अहम एलान, बढ़ गए इनके दाम तो सस्ती हुई ये चीजें
संसद में बजट पेश हो गया है। इस बजट में सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं। इन फैसलों के साथ कई चीजों सस्ती भी हुई है। हम आपको नीचे बताने वाले हैं कि सरकार ने बजट में किन चीजों को सस्ता और किन चीजों को महंगा कर दिया है।
Advertisement

आयकर छूट की घोषणा के बाद टैक्स स्लैब में बदलाव हुआ है.
Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में बजट पेश किया है। इस बार भी उन्होंने कई बड़े एलान किये हैं। इन एलानों का असर आम जनता पर सीधा पड़ेगा। वित्त मंत्री ने बताया कि 12 लाख की कमाई पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। सरकार के इस फैसले से करदाताओं को राहत मिली है। इसी तरह वित्त मंत्री द्वारा कई एलान हुए हैं। इन एलानों के साथ कई चीजों को सस्ता भी किया गया है। वित्त मंत्री ने बजट भाषण में साफ कहा कि यह बजट विकास वर्गों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। हम आपको नीचे बताने वाले हैं कि इस बजट में कौन-सी चीजें महंगी और कौन-सी चीजें सस्ती हुई है।
ये चीजें हुई सस्ती
- मोबाइल फोन सस्ता हो गया।
- कैंसर की दवाइयां सस्ती कर दी गई।
- सही इलाज के लिए मेडिकल इक्विपमेंट्स सस्ते कर दिये गए।
- LCD, LED सस्ती हो गई है।
- सरकार ने 6 लाइव सेविंग दवाइयां को सस्ता कर दिया है।
- 82 सामानों से सेस हटाने का एलान हुआ है।
- भारत में बने कपड़े अब सस्ते हो गए हैं।
- सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को लेकर बड़ा एलान किया। सरकार ने ईवी व्हीकल्स पर टैक्स राहत दी है जिसके ईवी कारें सस्ती हो सकती है।
- चमड़ा और इनसे बने प्रोडक्ट पर टैक्स घटा दी गई है और अब ये चीजें सस्ती हो गई हैं।
- फ्रोजन फिश भी सस्ती हो गई।
- मोटर साइकिल की कीमतों में भी नरमी आई।
- जिंक स्कैप के दामों में नरमी आई है।
- कोबाल्ट पाऊडर की कीमतों में गिरावट आई है।
- EV लिथियम बैटरी सस्ती हो गई है।
- लीथियम आयन बैटरी की कीमतों में गिरावट आ गई।
- कैरियर ग्रेड इंटरनेट स्विच की कीमतों को कम कर दिया गया।
ये चीजें हुई महंगी
इंटरेक्टिव फ्लैट पैनल डिस्प्ले पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को 10 फीसदी से बढ़ाकर 20 फीसदी कर दिया गया।