Economic Survey के साथ शुरू होगा Budget Session, कल वित्त मंत्री पेश करेंगी यूनियन बजट 2025

Economic Survey: कल संसद में यूनियन बजट 2025 (Budget 2025) पेश होगा। बजट से एक दिन पहले संसद में आर्थिक सर्वेक्षण (Economic Survey) पेश होता है। इकोनॉमिक सर्वे में देश के पूरे लेखा-जोखा यानी फाइनेंशियल हेल्थ को पेश किया जाता है।

Advertisement
It evaluates key economic indicators including growth deceleration, rupee depreciation against the US dollar, and changes in consumer spending patterns.
It evaluates key economic indicators including growth deceleration, rupee depreciation against the US dollar, and changes in consumer spending patterns.

By BT बाज़ार डेस्क:

Economic Survey: कल संसद में यूनियन बजट 2025 (Budget 2025) पेश होगा। बजट से एक दिन पहले संसद में आर्थिक सर्वेक्षण (Economic Survey) पेश होता है। इकोनॉमिक सर्वे देश के पूरे लेखा-जोखा यानी फाइनेंशियल हेल्थ को पेश करता है। बजट में यह बहुत जरूरी डॉक्यूमेंट्स होता है। आर्थिक सर्वेक्षण से ही बजट सेशन (Budget Session) शुरू हो जाता है। आपको बता दें कि यूनियन बजट और  आर्थिक सर्वेक्षण वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) पेश करती हैं।  

इकोनॉमिक सर्वे क्या है? (What is Economic Survey)

इकोनॉमिक सर्वे एक तरह का वित्त दस्तावेज होता है। इस सर्वे का तीन भाग होता है। पहले भाग में अर्थव्यवस्था (Indian Economy) से संबंधित बातें शामिल होती हैं। इसमें सलाहकार देश की इकोनॉमी ग्रोथ, चुनौतियों और जीडीपी को आगे बढ़ाने के लिए उठाए जाने वाले कदम की जानकारी देते हैं। वहीं सर्वे का दूसरा भाग में सभी सेक्टर के प्रदर्शन और उनसे संबंधित आंकड़ों की जानकारी देते हैं। इसी तरह तीसरे भाग में रोजगार, महंगाई, आयात-निर्यात, बेरोजगारी और उत्पादन जैसे कई जरूरी जानकारी दी जाती है। 

कब पेश हुआ था पहला आर्थिक सर्वे 

भारत में सबसे पहला आर्थिक सर्वे 1950-51 में पेश हुआ था। साल 1964 से इकोनॉमी सर्वे पहली बार बजट से एक दिन पहले पेश हुआ था। आर्थिक सर्वे से आम जनता को देश की अर्थव्यवस्था की सही जानकारी मिलती है। सरकार मौजूद चुनौतियों और उन्हें दूर करने के बारे में भी जानकारी देते हैं।

निवेशकों का पूरा फोकस

आर्थिक सर्वे पर निवेशकों का फोकस बना हुआ था। दरअसल, इस सर्वे से महंगाई, बेरोजगारी के आंकड़ों की जानकारी मिलती है। इससे इन्वेस्ट, सेविंग औक एक्सपेंस का आइडिया मिलता है। उदाहरण के तौर पर अगर सरकार इन्फ्रास्ट्रक्चर पर फोकस करती है तो यह सेक्टर निवेशकों को लुभा सकते हैं। यह सर्वे सरकार की नीतियों के साथ आर्थिक दृष्टिकोण की भी जानकारी देती हैं।  

कैसा तैयार होता है आर्थिक सर्वे ?

इस सर्वे को पेश करने से पहले  वित्त मंत्री (Finance Minister) से मंजूरी लेती है। सर्वे पेश होने के बाद  मुख्य आर्थिक सलाहकार चालू वित्त वर्ष का ब्यौरा देते हैं। यह सर्वे वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों की इकोनॉमिक्स डिविजन इकोनॉमिक सर्वे को मुख्य आर्थिक सलाहकार की टीम द्वारा बनाया जाता है।

Read more!
Advertisement