Tata आज लॉन्च करेगी भारत की सबसे छोटी Electric SUV

पंच EV के डैशबोर्ड की हाइलाइट नई 10.25-इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन है। इसमें10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बड़े दो-स्पोक स्टीयरिंग व्हील भी है। हालांकि, लोअर वैरिएंट में 7.0 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन और डिजिटल क्लस्टर मिलेगा। नेक्सॉन EV में मिलने वाला रोटरी ड्राइव सिलेक्टर केवल लॉन्ग रेंज वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

Advertisement
Tata Motors 17 जनवरी को Electric SUV Tata Punch को लॉन्च करने जा रही है
Tata Motors 17 जनवरी को Electric SUV Tata Punch को लॉन्च करने जा रही है

By BT बाज़ार डेस्क:

Tata Motors 17 जनवरी को Electric SUV Tata Punch को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने कार को 5 जनवरी को ऑफिशियली अनवील किया था। टाटा का दावा है कि यह कार फुल चार्ज पर 300 से 400 KM चलेगी। रेंज बैटरी पैक पर निर्भर करेगी। लॉन्च होने के बाद ये भारत की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक SUV होगी। टाटा पंच EV की बुकिंग शुरू कर दी गई है। आप इसे 21,000 रुपए की टोकन मनी देकर बुक कर सकते हैं। टाटा पंच EV का मुकाबला सिट्रोएन eC3 से होगा। इसे नेक्सॉन EV और टियागो EV के बीच पोजीशन किया जाएगा। यानी, कीमतें 10 लाख-13 लाख रुपए, एक्स-शोरूम के बीच हो सकती हैं। 

दो वेरिएंट में मिलेगी टाटा पंच EV

टाटा पंच ईवी को दो वेरिएंट में उतारा गया हैं, स्टैंडर्ड और लॉन्ग रेंज। स्टैंडर्ड में 25kWh और लॉन्ग रेंज में 35kWh बैटरी पैक होने की उम्मीद है। स्टैंडर्ड में केवल 3.3kW AC चार्जर मिलता है, जबकि लॉन्ग रेंज में 7.2kW AC चार्जर के साथ 150kW DC फास्ट चार्जिंग भी मिलती है। स्टैंडर्ड पंच EV 5 ट्रिम्स में उपलब्ध है - स्मार्ट, स्मार्ट+, एडवेंचर, एम्पावर्ड और एम्पावर्ड+। इसे 5 डुअल-टोन कलर ऑप्शन में उतारा गया है। वहीं लॉन्ग रेंज में तीन ट्रिम मिलते हैं - एडवेंचर, एम्पावर्ड और एम्पावर्ड+। इसमें 4 डुअल-टोन कलर ऑप्शन मिलते हैं। 

Also Read: Samsung का Galaxy Unpacked Event आज रात 11:30 बजे

एक्सटीरियर डिजाइन

​​​​​​इसके फ्रंट में फुल-विड्थ LED लाइट बार और एक स्प्लिट हेडलैंप सेटअप दिया गया है। यहां मैन हेडलैंप नेक्सॉन EV की तरह है। इसके साथ ही पंच EV कंपनी की पहली है, जिसके फ्रंट में चार्जिंग सॉकेट दिया गया है। इसके नीचे फुली न्यू डिजाइन बंपर है। रियर में Y-शेप ब्रेक लाइट सेटअप, रूफ स्पॉइलर और डुअल-टोन बंपर डिजाइन है। चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक के साथ 16-इंच के अलॉय व्हील मिलेंगे। यह टाटा की पहली EV है, जिसमें स्टोरेज के लिए बोनट के नीचे फ्रंक दिया गया है।

इंटीरियर, फीचर्स

पंच EV के डैशबोर्ड की हाइलाइट नई 10.25-इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन है। इसमें10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बड़े दो-स्पोक स्टीयरिंग व्हील भी है। हालांकि, लोअर वैरिएंट में 7.0 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन और डिजिटल क्लस्टर मिलेगा। नेक्सॉन EV में मिलने वाला रोटरी ड्राइव सिलेक्टर केवल लॉन्ग रेंज वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इसके अलावा पंच EV में 360-डिग्री कैमरा, लेदरेट सीटें, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, कनेक्टेड कार टेक, एक वायरलेस चार्जर, वेंटीलेटेड फ्रंट सीटें, क्रूज कंट्रोल और नया Arcade.ev ऐप सुइट मिलेगा। ऑप्शन के तौर पर सनरूफ भी उपलब्ध है। वहीं सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, ABS और ESC सभी वैरिएंट में मिलेंगे। ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, सभी सीटों के लिए तीन-पॉइंट सीट बेल्ट, ISOFIX माउंट और SOS फंक्शन मिलता है।

Read more!
Advertisement