Innova भी रह गई पीछे, इस 7 सीटर MPV की जुलाई में बंपर बिक्री

7 सीटर फैमिली कारों की बात हो तो MPV सेगमेंट में Maruti Ertiga का दबदबा बना हुआ है। जुलाई 2026 में इसकी 21 हजार से ज्यादा यूनिट्स बिकीं और सेगमेंट शेयर 46 फीसदी रहा। Innova दूसरे नंबर पर रही जबकि बाकी मॉडल काफी पीछे नजर आए। जानिए किस MPV की कितनी बिक्री हुई।

Advertisement
AI Generated Image

In Short

  • Ertiga का दबदबा कायम जुलाई 2026 में 21,606 यूनिट्स बिकीं और सेगमेंट शेयर 46 फीसदी रहा।
  • Innova दूसरे नंबर पर Hycross और Crysta की कुल 9,976 यूनिट्स की बिक्री हुई।
  • Rumion की बिक्री में उछाल जुलाई में 2,632 यूनिट्स बिकीं जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 576 था।

By Gaurav Kumar:

Best Selling 7 Seater Car: भारतीय कार बाजार में 7 सीटर गाड़ियों की मांग लगातार बनी हुई है। इस सेगमेंट में SUV और MPV दोनों तरह की गाड़ियां मिलती हैं, लेकिन बड़ी फैमिली के लिए MPV एक लोकप्रिय विकल्प मानी जाती है। इस कैटेगरी में Maruti Suzuki Ertiga लंबे समय से आगे चल रही है। जुलाई 2026 की बिक्री में भी Ertiga ने बाकी MPV को काफी पीछे छोड़ दिया।

Ertiga के पास 46 फीसदी सेगमेंट शेयर

जुलाई 2026 में Maruti Suzuki Ertiga की 21,606 यूनिट्स बिकीं। पिछले साल जुलाई में इसकी 16,604 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इस तरह सालाना आधार पर Ertiga की बिक्री 30.1 फीसदी बढ़ी है।

सबसे खास बात यह है कि MPV सेगमेंट में Ertiga की हिस्सेदारी 46 फीसदी रही। यानी अकेले इस कार का लगभग आधे बाजार पर कब्जा है।

Innova दूसरे नंबर पर

Toyota Innova Hycross और Crysta बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर रहीं। Toyota इन दोनों मॉडलों की बिक्री को एक साथ गिनती है।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: दिल्ली में गाड़ी चलाने वालों के लिए बड़ा अपडेट, Google Maps बताएगा कहां है हादसे का खतरा

जुलाई 2026 में Innova Hycross और Crysta की कुल 9,976 यूनिट्स बिकीं। पिछले साल इसी महीने में यह आंकड़ा 9,119 यूनिट्स था। MPV सेगमेंट में इनकी हिस्सेदारी 21.3 फीसदी रही।

Kia Carens और Clavis तीसरे नंबर पर

Kia Carens और Clavis जुलाई में 5,352 यूनिट्स की बिक्री के साथ तीसरे नंबर पर रहीं। पिछले साल जुलाई के मुकाबले इस बार इनकी बिक्री 29.6 फीसदी कम हुई है। इसके बावजूद इनका मार्केट शेयर 11.4 फीसदी रहा।

इसके बाद Maruti Suzuki XL6 का नंबर आता है। जुलाई में इसकी 3,791 यूनिट्स बिकीं और सेगमेंट शेयर 8.1 फीसदी रहा। XL6 को Ertiga का प्रीमियम वर्जन माना जाता है और इसे Nexa डीलरशिप से बेचा जाता है।

Toyota Rumion की बिक्री में तेज उछाल

Toyota Rumion पांचवें नंबर पर रही और जुलाई में इसकी 2,632 यूनिट्स बिकीं। पिछले साल जुलाई में इसकी सिर्फ 576 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

Rumion भी Ertiga पर बेस्ड रिबैज्ड मॉडल है। MPV सेगमेंट में इसका शेयर 5.6 फीसदी रहा।

बाकी MPV की बिक्री कितनी रही

Renault Triber की जुलाई 2026 में 1,762 यूनिट्स बिकीं। Nissan Gravite की 1,386 यूनिट्स की बिक्री हुई। Maruti Suzuki Invicto की 262 यूनिट्स बिकीं, जबकि Kia Carnival की 91 और Toyota Vellfire की 72 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई।

जुलाई के आंकड़े बताते हैं कि MPV सेगमेंट में Maruti Ertiga की पकड़ अभी भी सबसे मजबूत बनी हुई है।

Read more!
Advertisement