Mahindra XEV 9e खरीदने का प्लान? 6 लाख रुपये देने के बाद हर महीने कितना होगा खर्च, समझें पूरा हिसाब

6 लाख रुपये की डाउन पेमेंट के बाद Mahindra XEV 9e घर लाने का प्लान बना रहे हैं तो पहले इसकी EMI और कुल खर्च का पूरा हिसाब जरूर समझ लें।

Advertisement
AI Generated Image

In Short

  • महिंद्रा एक्सईवी 9ई के बेस वेरिएंट की दिल्ली में ऑन-रोड कीमत करीब 23.14 लाख रुपये है।
  • 6 लाख रुपये की डाउन पेमेंट के बाद 17.14 लाख रुपये का लोन लेने पर 9 फीसदी ब्याज के हिसाब से 7 साल तक हर महीने 27,582 रुपये की ईएमआई देनी होगी।
  • सात साल में करीब 6.02 लाख रुपये ब्याज चुकाना होगा, जिसके बाद कार की कुल कीमत लगभग 29.16 लाख रुपये पड़ेगी।

By Gaurav Kumar:

Mahindra XEV 9e: महिंद्रा एक्सईवी 9ई खरीदना कई लोगों के लिए बड़ा फैसला हो सकता है, क्योंकि गाड़ी की कीमत के अलावा लोन और हर महीने के खर्च का सही हिसाब समझना भी जरूरी होता है।

खासकर तब, जब कार को एकमुश्त पैसे देकर नहीं बल्कि डाउन पेमेंट और बैंक लोन के जरिए खरीदा जा रहा हो।ऐसे में 6 लाख रुपये पहले देने के बाद हर महीने जेब से कितने रुपये जाएंगे?

हर महीने देनी होगी 27,582 रुपये की ईएमआई

महिंद्रा एक्सईवी 9ई के बेस वेरिएंट को खरीदते समय अगर आप 6 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करते हैं, तो बाकी करीब 17.14 लाख रुपये बैंक से लोन लेने होंगे। बैंक अगर यह रकम 9 फीसदी ब्याज पर सात साल के लिए देता है, तो हर महीने 27,582 रुपये की ईएमआई चुकानी होगी।

यह ईएमआई लगातार सात साल यानी कुल 84 महीने तक देनी पड़ेगी। अब सवाल है कि दिल्ली में इस कार को घर लाने के लिए ऑन-रोड कितनी रकम खर्च करनी होगी?

ये खबर पढ़ना ना भूलें: आखिर हर गाड़ी के टायर काले ही क्यों होते हैं? जवाब जानकर चौंक जाएंगे

दिल्ली में कितनी है ऑन-रोड कीमत

महिंद्रा एक्सईवी 9ई के बेस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 21.90 लाख रुपये है। दिल्ली में इसे खरीदने पर करीब 4,200 रुपये आरटीओ चार्ज और लगभग 98 हजार रुपये इंश्योरेंस के लिए देने होंगे।

इसके अलावा करीब 21 हजार रुपये टीसीएस चार्ज भी लगेगा। इन सभी खर्चों को जोड़ने के बाद कार की ऑन-रोड कीमत करीब 23.14 लाख रुपये हो जाती है। अब सवाल है कि सात साल के लोन में बैंक को कुल कितना ब्याज देना पड़ेगा?

सात साल में कितना देना होगा इंटरेस्ट

17.14 लाख रुपये का कार लोन 9 फीसदी की इंटरेस्ट रेट पर सात साल के लिए लेने पर करीब 6.02 लाख रुपये सिर्फ इंटरेस्ट के रूप में देने होंगे।डाउन पेमेंट और सात साल की सभी ईएमआई को जोड़ने के बाद महिंद्रा एक्सईवी 9ई के बेस वेरिएंट पर कुल खर्च करीब 29.16 लाख रुपये हो जाएगा।

इसमें कार की कीमत, ऑन-रोड चार्ज और बैंक को दिया गया इंटरेस्ट शामिल है। अब सवाल है कि इस कीमत में महिंद्रा एक्सईवी 9ई का मुकाबला किन इलेक्ट्रिक एसयूवी से होता है?

इन इलेक्ट्रिक एसयूवी से है मुकाबला

महिंद्रा एक्सईवी 9ई का मुकाबला मारुति ई-विटारा, टाटा हैरियर ईवी, हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक और किआ कैरेंस क्लैविस ईवी जैसी इलेक्ट्रिक एसयूवी से होता है। इसलिए कार खरीदने से पहले इन सभी गाड़ियों की कीमत, ड्राइविंग रेंज, फीचर्स और लोन प्लान की तुलना करना जरूरी है।

Read more!
Advertisement