महिंद्रा की नई Scorpio Lifestyler से उठा पर्दा, Toyota Hilux को देगी टक्कर, जानिए लॉन्च डेट

महिंद्रा ने अपनी नई Scorpio Lifestyler से पर्दा उठा दिया है, लेकिन इसे खरीदने के लिए भारतीय ग्राहकों को 2027 तक इंतजार करना होगा। कीमत 20 लाख रुपये से कम रहने के संकेत हैं और मुकाबला Toyota Hilux से होगा। आखिर इसमें क्या खास मिलेगा और कब होगी लॉन्च, जानिए पूरी डिटेल।

Advertisement

In Short

  • महिंद्रा Scorpio Lifestyler भारत में अप्रैल 2027 तक लॉन्च होगी, इसकी कीमत 19.79 लाख रुपये से कम हो सकती है।
  • नई पिकअप में डबल-कैब लेआउट, LED लाइट्स, ऑफ-रोड टायर और प्रीमियम केबिन मिलने की उम्मीद है।
  • भारत में Scorpio Lifestyler का मुकाबला Toyota Hilux और Isuzu D-Max V-Cross जैसी लाइफस्टाइल पिकअप से होगा।

By Gaurav Kumar:

Mahindra Scorpio Lifestyler: महिंद्रा ने अपनी नई ग्लोबल लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक Scorpio Lifestyler से पर्दा उठा दिया है। हालांकि भारतीय ग्राहकों को इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। कंपनी ने पुष्टि की है कि यह पिकअप भारत में अप्रैल 2027 तक बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

Scorpio Lifestyler को 2023 में दिखाए गए Global Pik Up कॉन्सेप्ट पर तैयार किया गया है। भारत में इसका मुकाबला Toyota Hilux और Isuzu D-Max V-Cross जैसी गाड़ियों से होगा। कंपनी इसे ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, मिडिल ईस्ट और लैटिन अमेरिका जैसे बाजारों में भी उतारेगी।

भारत में कब होगी लॉन्च?

Mahindra ने कहा है कि Scorpio Lifestyler को भारत में अप्रैल 2027 तक लॉन्च किया जाएगा। अभी इसकी सही लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया गया है।

भारत में इस मॉडल को Scorpio नाम के साथ बेचा जाएगा, जबकि इंटरनेशनल मार्केट में इसका नाम केवल Lifestyler होगा। कंपनी ने संकेत दिया है कि इसकी एक्स-शोरूम कीमत 19.79 लाख रुपये से कम रखी जाएगी।

कैसा होगा डिजाइन?

Scorpio Lifestyler का प्रोडक्शन मॉडल Global Pik Up कॉन्सेप्ट जैसा ही मजबूत और दमदार डिजाइन लेकर आएगा। इसमें बड़ी ग्रिल, L-शेप DRLs के साथ LED हेडलैंप और वर्टिकल फॉग लैंप मिलेंगे।

बोनट पर Scorpio की बड़ी ब्रांडिंग दी गई है। साइड प्रोफाइल में डबल-कैब लेआउट, बड़े व्हील आर्च, बॉडी क्लैडिंग, रूफ रेल और ऑफ-रोड टायर दिए गए हैं।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: Beeline Moto II बाइक नेविगेशन डिवाइस भारत में लॉन्च! कीमत 22,499 रुपये से शुरू

पीछे की तरफ वर्टिकल LED टेललैंप और टेलगेट पर बड़ा Mahindra वर्डमार्क मिलेगा। कंपनी इसे Valley, Reef और Trail नाम के तीन अलग एडिशन में दिखाएगी।

केबिन में क्या मिलेगा?

Scorpio Lifestyler का केबिन बाहरी डिजाइन के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम हो सकता है। इसमें बड़ा पोर्ट्रेट-स्टाइल टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलेगा।

इसके अलावा फिजिकल कंट्रोल भी दिए जाएंगे। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी पूरी फीचर लिस्ट जारी नहीं की है।

कौन-सा इंजन मिल सकता है?

भारत में मिलने वाले इंजन को लेकर Mahindra ने अभी पुष्टि नहीं की है। हालांकि इसमें Scorpio N वाला 2.2 लीटर डीजल और 2.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिल सकता है।

Scorpio N में डीजल इंजन 175bhp और टर्बो-पेट्रोल इंजन 203hp की पावर देता है। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलने की संभावना है।

ऑफ-रोड फोकस को देखते हुए इसमें फोर-व्हील ड्राइव सिस्टम भी मिलने की उम्मीद है।

कीमत और मुकाबला

Mahindra Scorpio Lifestyler की कीमत भारत में 19.79 लाख रुपये एक्स-शोरूम से कम रखी जा सकती है। ऐसे में यह Toyota Hilux और Isuzu D-Max V-Cross के मुकाबले सस्ती हो सकती है, जिनकी कीमत 25 लाख रुपये से ऊपर है।

यानी अगर आप Mahindra की इस नई लाइफस्टाइल पिकअप का इंतजार कर रहे हैं तो इसे भारतीय शोरूम तक पहुंचने में अभी 2027 की शुरुआत तक का समय लगेगा।
 

Read more!
Advertisement