सात EV कंपनियों को 9000 करोड़ का घाटा !

उद्योग भारतीय ईवी क्षेत्र में जहां एक अरब डॉलर लगाने के बारे में निवेशकों के साथ बात कर रहा है, वहीं इतना घाटा तो पहले से ही होने की आशंका है। साथ ही, सरकार हीरो इलेक्ट्रिक, ओकिनावा ऑटोटेक, एम्पीयर ईवी, रिवोल्ट मोटर्स, बेनलिंग इंडिया, एमो मोबिलिटी और लोहिया ऑटो से सब्सिडी वापस मांग रही है।

Advertisement
सात EV कंपनियों को 9000 करोड़ का घाटा
सात EV कंपनियों को 9000 करोड़ का घाटा

By BT बाज़ार डेस्क:

EV को लेकर देश-दुनिया के तमाम कई दिग्गज कंपनियों ने कई बड़ी घोषणाये की है। तो वही पर ईवी में अपनी पैठ ज़माने के लिए कई कंपनी रेस में दौरना भी शुरू कर चुकी है। पर अब सोसाइटी ऑफ मैन्युफैक्चरर्स ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (SMEV) ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा है कि सात इलेक्ट्रिक दोपहिया कंपनियों को पिछले साल उनकी सब्सिडी बंद होने के बाद 9,000 करोड़ से अधिक का घाटा हुआ है। बकाया भुगतान व बाजार के कारण यह घाटा हुआ है।

Also Read:  Chinese Drone को सरकार की ना

सरकार ने इन कंपनियों को दी गई सब्सिडी वापस करने का भी निर्देश दिया है। एसएमईवी ने कहा, उद्योग भारतीय ईवी क्षेत्र में जहां एक अरब डॉलर लगाने के बारे में निवेशकों के साथ बात कर रहा है, वहीं इतना घाटा तो पहले से ही होने की आशंका है। साथ ही, सरकार हीरो इलेक्ट्रिक, ओकिनावा ऑटोटेक, एम्पीयर ईवी, रिवोल्ट मोटर्स, बेनलिंग इंडिया, एमो मोबिलिटी और लोहिया ऑटो से सब्सिडी वापस मांग रही है। इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों को बढ़ावा देने के लिए फेम-2 योजना के तहत 2019 में 10,000 करोड़ की सब्सिडी की घोषणा हुई थी।

ईवी में अपनी पैठ ज़माने के लिए कई कंपनी रेस में दौरना भी शुरू कर चुकी है

Read more!
Advertisement