2024 में भारत चीन को पछाड़ कर बनेगा विश्व का सबसे बड़ा दोपहिया वाहन बाजार

भारत दोपहिया वाहन बाजार में बढ़त करते जल्द ही नजर आ सकता है। काउंटरप्वाइंट रिसर्च की एक ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, भारत 2024 में चीन को पछाड़कर दुनिया का सबसे बड़ा दोपहिया वाहन बाजार बन सकता है।

Advertisement
भारत दोपहिया वाहन बाजार में बढ़त करते जल्द ही
भारत दोपहिया वाहन बाजार में बढ़त करते जल्द ही

By Adarsh Garg:

भारत दोपहिया वाहन बाजार में बढ़त करते जल्द ही नजर आ सकता है। काउंटरप्वाइंट रिसर्च की एक ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, भारत 2024 में चीन को पछाड़कर दुनिया का सबसे बड़ा दोपहिया वाहन बाजार बन सकता है। इस विकास के पीछे का कारण देश की मजबूत आर्थिक वृद्धि, छोटी दूरी की यात्रा के लिए दोपहिया वाहनों की प्राथमिकता, और शेयर मोबिलिटी स्पेस में इन वाहनों की बढ़ती मांग। 

Also Read: iPhone 15 Plus पर बड़ी छूट: अब कम कीमत में खरीदें, जानें क्या है खास ऑफर्स

इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग

2023 में, भारत में दोपहिया वाहनों की बिक्री में मामूली बढ़त देखी गई थी, लेकिन इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में उम्मीद से ज्यादा उछाल देखा गया। रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में बिकने वाले दोपहिया वाहनों में से 25% से अधिक इलेक्ट्रिक है। वरिष्ठ विश्लेषक सौमेन मंडल के अनुसार, भारत का दोपहिया वाहन बाजार धीरे-धीरे अपनी बढ़त बनते दिख रही है, लेकिन 2025 के बाद इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर उपभोक्ताओं का रुझान और अधिक बढ़ने की कगार में है। अन्य देशों के साथ भारत में भी इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है।

Also Read: वो भारतीय कारोबारी जिन्होंने खरीद ली अंग्रेजों की कंपनियां

भारत में इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार 

रिपोर्ट में यह भी बताता है कि शीर्ष 10 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माताओं में से तीन (ओला इलेक्ट्रिक, टीवीएस मोटर्स, और एथर एनर्जी) भारत के हैं। यह भारत में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के तेजी से बढ़ते बाजार को दिखाता है। ओला और एथर जैसी ग्रीनफील्ड 'ईवी-फर्स्ट' कंपनियां पारंपरिक कंपनियों जैसे टीवीएस, बजाज, और हीरो को कड़ी टक्कर दे रही हैं। इसके अलावा, प्रीमियम सेगमेंट में हार्ले डेविडसन, एनफील्ड, और यामाहा जैसी प्रमुख कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए अल्ट्रावायलेट, रिवोल्ट मोटर्स, एनर्जिका मोटर, डेमन, और एआरसी जैसी कंपनियां भी उभर रही हैं।

वैश्विक स्तर पर इलेक्ट्रिक वाहनों का विस्तार

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 2030 तक वैश्विक स्तर पर दोपहिया वाहनों में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी 44% तक पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा, 2030 तक इन वाहनों में सेमीकंडक्टर का उपयोग 15% तक बढ़ने की उम्मीद है। वही बाजार में इलेक्ट्रिफिकेशन का असर दिख रहा है, वैसे ही आने वाले समय में दोपहिया वाहन बाजार में भी बड़े बदलाव होंगे।

Read more!
Advertisement