नए जीएसटी रेट के बाद Hyundai, Tata, Mahindra सहित किस ब्रांड की कार कितनी हुई सस्ती? FULL LIST

कई ऑटो कंपनियों ने अभी से ही नए जीएसटी के मुताबिक रेट कम कर दिए हैं जिसका फायदा ग्राहक अभी से उठा सकते हैं।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

New GST Rates on Cars: देशभर के वाहन खरीदारों के लिए बड़ी राहत की खबर है। 22 सितंबर 2025 से नई GST दरें लागू हो रही हैं, जिसके चलते छोटी कारों, बाइक्स, थ्री-व्हीलर्स, ट्रक, बस, एम्बुलेंस और ऑटो पार्ट्स पर लगने वाला टैक्स कम हो जाएगा। इससे इन गाड़ियों के दाम सीधे तौर पर घट जाएंगे। हालांकि कई ऑटो कंपनियों ने अभी से ही नए जीएसटी के मुताबिक रेट कम कर दिए हैं जिसका फायदा ग्राहक अभी से उठा सकते हैं। 

किन गाड़ियों पर कितना जीएसटी घटा?

छोटी कारें, 350cc तक की बाइक्स, थ्री-व्हीलर, ट्रक, बस, एम्बुलेंस पर GST 28% से घटकर 18% हुआ।

छोटी हाइब्रिड कारें (पेट्रोल 1,200cc और डीजल 1,500cc तक): अब इन्हें भी मिलेगा 18% GST का फायदा

ऑटो पार्ट्स: अब सभी पर यूनिफॉर्म 18% GST, कोई फर्क नहीं HS Code का

बड़ी कारें, लग्जरी SUV और 350cc से ऊपर की बाइक्स: GST बढ़कर 40%, यानी इनकी कीमतों में इजाफा

कृषि क्षेत्र को भी फायदा

ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, थ्रेशर, मिट्टी तैयार करने वाली मशीनें, चारा काटने वाली मशीनें, खाद कंपोस्ट मशीन - इन सभी पर GST 12% से घटकर 5% हो गया है।

ब्रांड वाइज देखें किस गाड़ी पर कितनी बचत होगी

Hyundai

Creta: ₹72,145 तक सस्ती

Tucson: ₹2.4 लाख तक की बचत

i20 N Line: ₹1.08 लाख तक

Venue N Line: ₹1.19 लाख तक

Kia

Sonet: ₹1.86 लाख तक सस्ती

Syros: ₹1.64 लाख तक

Seltos: ₹75,372 तक

Carnival: ₹4.48 लाख तक का फायदा

Mahindra

XUV 3XO Diesel: ₹1.56 लाख तक

Scorpio N: ₹1.45 लाख

XUV700: ₹1.43 लाख

Thar Roxx: ₹1.33 लाख

Scorpio Classic: ₹1.01 लाख तक सस्ती

MG Motor

Hector: ₹1.49 लाख तक की कटौती

Astor: ₹54,000 तक

Gloster: ₹3.04 लाख तक सस्ती

Nissan

Magnite: ₹1 लाख तक की कटौती

Visia: नई कीमत ₹5.62 लाख से शुरू

X-Trail: नई कीमतें जल्द जारी होंगी

Renault

Kiger: ₹96,395 तक

Triber: ₹80,195 तक

Kwid: ₹55,095 तक की कटौती

Skoda

Slavia: ₹63,000 तक

Kushaq: ₹60,000 तक

Kodiaq: ₹3.3 लाख तक सस्ती

Tata Motors

Tiago: ₹75,000 तक

Tigor: ₹80,000 तक

Punch: ₹85,000 तक

Altroz: ₹1.10 लाख

Nexon: ₹1.55 लाख

Harrier: ₹1.40 लाख

Safari: ₹1.45 लाख

Curvv: ₹65,000 तक की कटौती

Toyota

Glanza: ₹85,300 तक

Taisor: ₹1,11,100 तक

Rumion: ₹48,700 तक

Hyryder: ₹65,400 तक

Innova Crysta: ₹1,80,600 तक

Innova Hycross: ₹1,15,800 तक

Fortuner: ₹3,49,000 तक

Legender: ₹3,34,000 तक

Hilux: ₹2,52,700 तक

Camry: ₹1,01,800 तक

Vellfire: ₹2,78,000 तक

Read more!
Advertisement