Bike की कीमत 33 लाख ! 3 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ़्तार

BMW M 1000 R को देश भर के सभी BMW मोटरराड शोरूम में बुक किया जा सकता है और इसकी डिलीवरी जनवरी 2024 में शुरू होगी। BMW M 1000R में भी S 1000 RR के समान 999cc इनलाइन फोर इंजन दिया गया है। यह 14,500rpm पर 212hp की पॉवर जेनरेट करता है।

Advertisement
BMW ने भारत में अपनी नई M 1000 R SuperBike 33 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च की है
BMW ने भारत में अपनी नई M 1000 R SuperBike 33 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च की है

By BT बाज़ार डेस्क:

वाहनों की दुनिया में अपना दबदबा बनाने के लिए कई कंपनी एक से बढ़कर एक गाड़ियों को बाज़ार में उतार रही है। अब BMW ने भारत में अपनी नई M 1000 R SuperBike 33 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च की है। M सीरीज में लग्जरी ब्रांड की भारत में यह दूसरी बाइक है। इससे पहले कंपनी BMW M 1000 RR भारतीय मार्केट में उतार चुकी है। इस बाइक की कीमत 42 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। BMW M1000R का नाम मैन्युफैक्चरर के गो-फास्टर मशीनों के M डिवीजन से लिया गया है। लेकिन यहां M का मतलब 'MAD' भी माना जा सकता है क्योंकि यह बाइक S 1000 RR से भी ज्यादा पॉवर जेनरेट करती है। BMW M 1000R में भी S 1000 RR के समान 999cc इनलाइन फोर इंजन दिया गया है। यह 14,500rpm पर 212hp की पॉवर जेनरेट करता है। BMW ने दावा किया है कि बाइक 3.2 सेकंड्स में 0-100kph की रफ्तार पकड़ सकती है। सुपरबाइक की मैक्सिमम स्पीड 280kph है। बाइक को स्पोर्टी लुक दिया गया है। यूनिक पेंट स्कीम्स और बड़े विंग्स बाइक को एक शानदार लुक देते हैं।

Also Read: Hero Two Wheeler: Hero Moto Corp ने किया दाम बढ़ाने का ऐलान

बीएमडब्ल्यू का दावा है कि जब बाइक झुकी हो या सीधी हो तो विंगलेट्स डाउनफोर्स में सुधार करते हैं। फ्रंट फेंडर को ब्रेक कैलिपर्स और रोटर्स पर कूलिंग एयर पहुंचाने के लिए डिजाइन किया गया है। बाइक में राइडर्स को पांच राइडिंग मोड्स मिलते हैं, जिसमें रेन,रोड,डायनामिक,रेस और रेस प्रो शामिल हैं। Pro मोड लॉन्च कंट्रोल और पिट-लेन लिमिटर इनेबल्ड है। बाइक में एम जीपीएस डेटालॉगर,एम जीपीएस लैप्ट्रिगर,हल्की बैटरी,रियर यूएस चार्जिंग सॉकेट,एडेप्टिव टर्निंग लाइट के साथ एलईडी लाइटिंग,क्रूज कंट्रोल,ट्रैक्शन कंट्रोल,व्हीली कंट्रोल और हीटेड ग्रिप्स भी मिलते हैं। सुपरबाइक की कीमत 33 लाख रुपये से शुरू होती हैं और अतिरिक्त 5 लाख रुपये का भुगतान करने पर आपको M कॉम्पिटिशन पैक मिलेगा, जो कार्बन फाइबर व्हील, मल्टीपल कार्बन फाइबर और बिलेट एल्युमीनियम पार्ट्स, एडजस्टेबल एम फुटपेग सहित कई अतिरिक्त और अपडेटेड फीचर्स के साथ आता है। M 1000 R को देश भर के सभी BMW मोटरराड शोरूम में बुक किया जा सकता है और इसकी डिलीवरी जनवरी 2024 में शुरू होगी।

फ्रंट फेंडर को ब्रेक कैलिपर्स और रोटर्स पर कूलिंग एयर पहुंचाने के लिए डिजाइन किया गया है

Read more!
Advertisement