Avore EX2S Electric Bike: 260KM रेंज वाली बाइक ने मारी एंट्री, जानें कीमत और फीचर्स
भारत में इलेक्ट्रिक बाइक का बाजार तेजी से बदल रहा है और अब एक नया खिलाड़ी एंट्री कर चुका है। गुजरात की Avore ने तीन नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पेश की हैं, जिनमें 260 km तक की रेंज और 114 kmph की स्पीड मिलती है। जानिए कीमत, फीचर्स और बुकिंग से जुड़ी पूरी जानकारी।

In Short
- Avore ने EX1, EX2 और EX2S नाम से तीन नई इलेक्ट्रिक बाइक्स लॉन्च की हैं, जिनकी प्रीबुकिंग शुरू हो गई है।
- Avore EX2S में 260 km तक की क्लेम्ड रेंज और 114 kmph की टॉप स्पीड मिलती है।
- इन इलेक्ट्रिक बाइक्स की शुरुआती कीमत 1.23 लाख रुपये है और इन्हें 799 रुपये में बुक किया जा सकता है।
Avore electric bike: भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का दबदबा बना हुआ है, लेकिन अब इलेक्ट्रिक बाइक सेगमेंट में भी नए खिलाड़ी अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में गुजरात बेस्ड इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल स्टार्टअप Avore ने अपनी तीन नई इलेक्ट्रिक बाइक्स पेश की हैं। कंपनी ने Avore EX1, Avore EX2 और Avore EX2S नाम से इन मॉडल्स को लॉन्च किया है।
ये तीनों बाइक देखने में एक जैसी डिजाइन के साथ आती हैं, लेकिन बैटरी, रेंज, स्पीड और फीचर्स के मामले में इनमें अंतर है। कंपनी ने इन बाइक्स की प्रीबुकिंग शुरू कर दी है।
Avore EX1 सबसे किफायती मॉडल
Avore EX1 कंपनी का एंट्री लेवल मॉडल है। इसमें 3.24kWh की बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार, यह बाइक IDC रेंज में 160 किलोमीटर तक चल सकती है। इसकी टॉप स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटे की है।
इस इलेक्ट्रिक बाइक में तीन राइडिंग मोड्स दिए गए हैं। कीमत की बात करें तो Avore EX1 की एक्स शोरूम कीमत 1.23 लाख रुपये रखी गई है।
Avore EX2 में बड़ी बैटरी और ज्यादा रेंज
Avore EX2 मॉडल में कंपनी ने ज्यादा क्षमता वाली बैटरी दी है। यह बाइक 5kWh बैटरी पैक के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक 255 किलोमीटर तक की क्लेम्ड रेंज देने में सक्षम है।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: Maruti Brezza का नया Turbo Boosterjet वर्जन लॉन्च, ₹7.39 लाख से कीमत; 20.47 kmpl माइलेज और...
इसकी टॉप स्पीड भी 100 किलोमीटर प्रति घंटे की है और इसमें तीन राइडिंग मोड्स मिलते हैं। कंपनी के मुताबिक, इसकी बैटरी 15A के स्टैंडर्ड सॉकेट से चार्ज की जा सकती है और करीब दो घंटे में 20 फीसदी से 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। Avore EX2 की एक्स शोरूम कीमत 1.46 लाख रुपये है।
Avore EX2S है कंपनी का टॉप मॉडल
Avore EX2S कंपनी की सबसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 1.70 लाख रुपये रखी गई है। यह मॉडल भी 5kWh बैटरी के साथ आता है, लेकिन इसकी परफॉर्मेंस EX2 से बेहतर है।
इस बाइक की टॉप स्पीड 114 किलोमीटर प्रति घंटे की है और कंपनी ने इसमें 260 किलोमीटर तक की क्लेम्ड रेंज दी है। इसके अलावा इसमें पांच राइडिंग मोड्स और 7 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है।
सिर्फ 799 रुपये में कर सकते हैं प्रीबुकिंग
कंपनी ने बताया है कि Avore की इन तीनों इलेक्ट्रिक बाइक्स की प्रीबुकिंग सिर्फ 799 रुपये में की जा सकती है। हालांकि, इनकी डिलीवरी कब से शुरू होगी, इसकी जानकारी अभी कंपनी की ओर से साझा नहीं की गई है।
Avore ने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सेगमेंट में अपनी शुरुआत इन तीन मॉडलों के साथ की है और अब इनकी बुकिंग शुरू हो चुकी है।