scorecardresearch

नाना पाटेकर के निधन से देश में शोक! पीएम मोदी, सीएम योगी, रितेश देशमुख समेत कई हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से फिल्म जगत और राजनीति में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कई बड़े नेताओं और अभिनेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस बीच रितेश देशमुख ने नाना पाटेकर से जुड़ी अपनी एक अधूरी इच्छा का जिक्र किया, जो अब कभी पूरी नहीं हो सकेगी।

Advertisement

In Short

  • नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी और सीएम योगी समेत कई हस्तियों ने दुख जताया।
  • पीएम मोदी ने नाना पाटेकर की शानदार अदाकारी और हिंदी-मराठी सिनेमा में उनके योगदान को याद किया।
  • रितेश देशमुख ने नाना पाटेकर के साथ मराठी फिल्म में काम न कर पाने का मलाल जताया।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक कई बड़ी हस्तियों ने उनके निधन पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, शुभेंदु अधिकारी, अभिनेता रितेश देशमुख और रवि किशन समेत कई हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सभी ने नाना पाटेकर की शानदार अदाकारी और समाज सेवा में उनके योगदान को याद किया।

advertisement

पीएम मोदी बोले- पीढ़ियों तक याद रखी जाएगी अदाकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर अपनी अलग पहचान, दमदार व्यक्तित्व और बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते थे। उन्होंने हर किरदार में अपनी खास अदाकारी दिखाई।

पीएम मोदी ने कहा कि हिंदी और मराठी सिनेमा में उनका योगदान बहुत बड़ा रहा। वह अपने बेबाक विचारों के लिए भी जाने जाते थे। प्रधानमंत्री ने उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना जताई।

शुभेंदु अधिकारी ने याद किए मशहूर किरदार

शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पर नाना पाटेकर के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि भारतीय सिनेमा ने एक बेहतरीन कलाकार खो दिया है।

उन्होंने 'परिंदा', 'क्रांतिवीर', 'प्रहार' और 'अब तक छप्पन' जैसी फिल्मों में नाना की अदाकारी को याद किया। अधिकारी ने कहा कि नाना पाटेकर किरदारों को अपनी एक्टिंग से जीवंत कर देते थे।

रवि किशन बोले- फिल्म जगत के लिए बड़ी क्षति

बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन ने नाना पाटेकर के निधन को भारतीय सिनेमा के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर से उनका आत्मीय रिश्ता था। उन्होंने नाना से अभिनय के साथ जिंदगी को देखने का नजरिया भी सीखा था। रवि किशन ने उनकी सादगी और जमीन से जुड़े व्यक्तित्व को याद किया।

रितेश देशमुख को रह गया इस बात का मलाल

अभिनेता रितेश देशमुख ने कहा कि नाना पाटेकर के निधन की खबर ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया।

रितेश ने बताया कि उन्होंने नाना के साथ 'ब्लफमास्टर' और 'हाउसफुल 5' में काम किया था। हालांकि, उनके साथ मराठी फिल्म बनाने की इच्छा अधूरी रह गई। उन्होंने नाना की समाज सेवा को भी याद किया।

सीएम योगी ने भी दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाना पाटेकर के निधन को कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

उन्होंने नाना पाटेकर को बेहतरीन अभिनेता और संवेदनशील समाजसेवी बताया। सीएम योगी ने कहा कि नाना ने अपने अभिनय से भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया और समाज सेवा के जरिए लोगों की मदद की। उन्होंने दिवंगत अभिनेता की आत्मा की शांति और परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।