scorecardresearch

नई दिल्ली में AI Summit 2026 की शुरुआत! दुनियाभर के लीडर शामिल - ऐसे देखें LIVE और इस तरह करें रजिस्टर

AI Impact Summit 2026: यह AI Summit भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इनविटेशन पे आयोजित किया जा रहा है जिसमें देश और विदेश के हेड ऑफ द स्टेट, अंतरराष्ट्रीय संगठनों के अध्यक्ष और करीब 45 देशों से डेलिगेशन शामिल होने वाले हैं।

Advertisement

India AI Impact Summit 2026: नई दिल्ली में आज से एआई समिट (AI Summit) की शुरुआत हो चुकी है। यह समिट 16 फरवरी से शुरू होकर 20 फरवरी तक चलेगा, जिसमें देश विदेश के राजनीतिक अधिकारी, अंतरराष्ट्रीय संगठनों के अध्यक्ष, टेक जायंट्स के CEOs शामिल होंगे। 

क्या है AI Summit 2026?

advertisement

यह AI Summit भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इनविटेशन पे आयोजित किया जा रहा है जिसमें देश और विदेश के हेड ऑफ द स्टेट, अंतरराष्ट्रीय संगठनों के अध्यक्ष और करीब 45 देशों से डेलिगेशन शामिल होने वाले हैं। इस समिट का आयोजन भारत मंडपम में किया जा रहा है।

क्या है AI Summit का लक्ष्य?

आज टेक्नोलॉजी की दुनिया में नए-नए खोज हो रहे हैं जिनमें से अब सबका ध्यान AI यानी Artificial Intelligence पर है। माना जा रहा है कि भविष्य की दुनिया में एआई का बहुत बड़ा रोल रहने वाला है। इसी को ध्यान में रखते हुए भारत के इस एआई समिट को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी टेक्नोलॉजी, उसके विकास और इसको गवर्न करने के फ्रेमवर्क्स पर चर्चा करने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

देश विदेश के राजनीतिक अधिकारियों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के अध्यक्षों के साथ होने वाली ये AI Summit Global South की सबसे बड़ी डिप्लोमेटिक  इंगेजमेंट में से एक है।

AI Summit के गेस्ट

  • Emmanuel Macron - फ्रांस
  • Luiz Inácio Lula da Silva - ब्राज़ील
  • Tshering Tobgay -  भूटान
  • Anura Kumara Dissanayake - श्रीलंका
  • Pedro Sánchez - स्पेन
  • Kyriakos Mitsotakis - ग्रीस
  • Petteri Orpo - फिनलैंड
  • Andrej Plenković -  क्रोएशिया
  • Alar Karis -  एस्टोनिया
  • Aleksandar Vučić -  सर्बिया
  • Peter Pellegrini - स्लोवाकियाइसके अलावा बोलिविया, गुयाना और सेशेल्स के उपराष्ट्रपति, कजाकिस्तान के प्रधानमंत्री और Liechtenstein के उत्तराधिकारी राजकुमार भी इस Summit में शामिल होने वाले हैं।

कैसे देखें इस इवेंट को लाइव?

अगर आप इस समिट को घर बैठे लाइव देखना चाहते हैं तो आप इसे IndiaAI के नाम से बने यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप बिजनेस टुडे पर भी इस इवेंट से जुड़ी खबरें पढ़ सकते हैं। 

इवेंट में ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

अगर आप भी इस AI Summit में शामिल होना चाहते हैं तो आप AI Summit के ऑफिशियल पोर्टल impact.indiaai.com पे खुद को रजिस्टर कर सकते हैं। रजिस्टर करते समय Delegate का ऑप्शन चूज करें और अपनी कान्टैक्ट डिटेल्स  और अन्य जानकारी सबमिट करें। वेरीफिकेशन  के बाद आपके पास कान्फर्मैशन मेल आ जाएगा जिसमें Summit में होने वाले सभी कार्यक्रमों की डिटेल्स होगी।

advertisement