scorecardresearch

दिल्ली के Park Plaza पर FSSAI की छापेमारी, काला तेल, फफूंदी लगी सब्जियां और कॉकरोच मिलने पर लाइसेंस सस्पेंड

दिल्ली के शाहदरा स्थित पार्क प्लाजा पर FSSAI की जांच में खाने और साफ-सफाई से जुड़ी कई गंभीर गड़बड़ियां सामने आईं। काला कुकिंग ऑयल, फंगस लगी सब्जियां, एक्सपायर्ड सामान और गंदगी मिलने के बाद लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया। जानिए जांच में और क्या-क्या मिला और क्या कार्रवाई हुई, पढ़ें पूरी खबर।

Advertisement
AI Generated Image

In Short

  • FSSAI ने शाहदरा के M/s Park Plaza का फूड लाइसेंस 15 दिनों के लिए सस्पेंड किया।
  • जांच में काला कुकिंग ऑयल, फंगस लगी सब्जियां और 63.60 किलो एक्सपायर्ड सामान मिला।
  • संस्थान को फूड बिजनेस तुरंत बंद कर 15 दिन में सभी कमियां दूर करने का आदेश दिया गया।

FSSAI Action: फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी FSSAI ने दिल्ली के शाहदरा स्थित M/s Park Plaza का फूड लाइसेंस तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। FSSAI ने यह कार्रवाई परिसर की जांच के बाद की।

जांच के दौरान खाने की क्वालिटी, साफ-सफाई और फूड हैंडलिंग से जुड़ी कई गंभीर गड़बड़ियां सामने आईं। इसके बाद संस्थान को खाने-पीने से जुड़ी सभी गतिविधियां तुरंत बंद करने का आदेश दिया गया।

advertisement

खाने में इस्तेमाल हो रहा था काला तेल

जांच में सामने आया कि खाना तलने के लिए बेहद खराब और गहरे काले रंग के कुकिंग ऑयल का इस्तेमाल किया जा रहा था। यह तेल काफी खराब हो चुका था और खाने के इस्तेमाल के लायक नहीं था। इसके अलावा करीब 63.60 किलो एक्सपायर्ड फूड प्रोडक्ट भी स्टोर करके रखे गए थे, जिनका इस्तेमाल खाना तैयार करने में किया जाना था।

 

सब्जियों पर फंगस, खराब नींबू भी मिले

FSSAI की टीम को जांच के दौरान टमाटर और चुकंदर पर फंगस लगी मिली। खराब हो चुके नींबू भी इस्तेमाल के लिए रखे गए थे। खाना बनाने वाली जगह पर एक जिंदा ईयरवर्म कीड़ा भी पाया गया। ये सभी चीजें उस जगह की साफ-सफाई और खाने की देखरेख पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

चिलर में पानी, मक्खियां और कॉकरोच

वॉक-इन चिलर में पानी लीक हो रहा था। टूटी हुई टाइलों के आसपास पानी जमा था और वहां मक्खियों व कॉकरोच की भारी मौजूदगी मिली। वेज और नॉनवेज खाने, उसमें इस्तेमाल होने वाली चीजों और बर्तनों को अलग रखने की भी कोई व्यवस्था नहीं थी।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: रेल सफर में होटल जैसा नजारा! वंदे भारत स्लीपर के फर्स्ट AC कोच की तस्वीरें हुई वायरल

इससे एक खाने का हिस्सा दूसरे खाने के संपर्क में आने का खतरा बना हुआ था।

खुले घाव वाले कर्मचारी बना रहे थे खाना

जांच में यह भी पाया गया कि खुले घाव वाले कर्मचारी खाना बनाने के काम में लगे थे। खाने पर छिड़कने के लिए रखे गए कोको पाउडर के कंटेनर में एक हेयरनेट मिला। पीने के पानी की बोतलों को बिना धोए और सैनिटाइज किए दोबारा भरा जा रहा था। चाकू, मिक्सर और खाना रखने वाली सतहों की जरूरी सफाई भी नहीं की जा रही थी।

15 दिन में सुधार करने का आदेश

FSSAI ने M/s Park Plaza का लाइसेंस 15 दिनों के लिए सस्पेंड किया है। संस्थान को सभी फूड बिजनेस गतिविधियां तुरंत बंद करने और 15 दिन के भीतर सभी कमियां दूर करने को कहा गया है।

इसके साथ सुधारों के सबूतों वाली पूरी रिपोर्ट जमा करनी होगी। तय समय में कमियां दूर नहीं होने पर FSSAI लाइसेंस रद्द करने समेत आगे की कार्रवाई कर सकता है।

advertisement