scorecardresearch

BGMI Showdown 2026: ग्रैंड फिनाले का आगाज, ₹1 करोड़ की प्राइज मनी

BMSD 2026 का फाइनल मुकाबला कल खेला जाएगा और सभी की नजरें चैंपियन बनने वाली टीम पर होंगी। ₹1 करोड़ की प्राइज मनी के लिए टीमें आखिरी दम तक भिड़ेंगी। विजेता को PMGC 2026 में सीधे एंट्री मिलेगी, जबकि टॉप-6 टीमें BMIC 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका हासिल करेंगी।

Advertisement

In Short

  • BMSD 2026 के ग्रैंड फिनाले में ₹1 करोड़ की प्राइज मनी दांव पर।
  • चैंपियन टीम को PMGC 2026 के Gauntlet Stage में मिलेगी सीधी एंट्री।
  • ओवरऑल लीडरबोर्ड की टॉप-6 टीमें BMIC 2026 के लिए करेंगी क्वालिफाई।

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया शोडाउन (BMSD) 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। टूर्नामेंट का ग्रैंड फिनाले का आज दूसरा दिन था। टूर्नामेंट हैदराबाद के सवाया कन्वेंशन में हो रहा है। देश की 16 बेहतरीन ई-स्पोर्ट्स टीमें खिताब जीतने के लिए कमपीट करेंगी। इस टूर्नामेंट में कुल ₹1 करोड़ की प्राइज मनी दांव पर लगी है।

advertisement

BMSD 2026: PMGC और BMIC में जगह बनाने का मौका

इस टूर्नामेंट में सिर्फ बड़ी इनामी राशि ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका भी दांव पर है। BMSD 2026 का चैंपियन सीधे PUBG Mobile Global Championship (PMGC) 2026 के Gauntlet Stage में अपनी जगह पक्का करेगा।

इसके अलावा, ओवरऑल लीडरबोर्ड में टॉप-6 में रहने वाली टीमों को आगामी Battlegrounds Mobile International Cup (BMIC) 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। BMIC टूर्नामेंट मुमंबई में होगा और इसमें 6 इंडियन टीम्स और 10 इंर्टरनेशनल टीम्स कमपीट करेंगी।

टूर्नामेंट का फॉर्मेट और 'स्मैश रूल' का रोमांच

ग्रैंड फिनाले में तीन दिनों के दौरान कुल 18 मुकाबले खेले जाएंगे। हर दिन सभी टीमें छह मैचों में हिस्सा लेंगी। मैचों के लिए मैप रोटेशन भी तय किया गया है। हर दिन की शुरुआत Rondo मैप से होगी, इसके बाद Erangel पर लगातार तीन मैच खेले जाएंगे। दिन के आखिरी दो मुकाबले Miramar मैप पर होंगे।

इस बार KRAFTON India ने टूर्नामेंट में एक नया ट्विस्ट भी जोड़ा है। फाइनल दिन यानी तीसरे दिन 'स्मैश रूल' लागू किया जाएगा। इस नियम के तहत टीमों को चैंपियन बनने के लिए पहले एक तय पॉइंट्स का आंकड़ा हासिल करना होगा। इसके बाद उन्हें फाइनल मैच जीतना होगा।

इस नए नियम से आखिरी दिन मुकाबला और भी रोमांचक हो सकता है, क्योंकि चैंपियन का फैसला आखिरी मैच तक जा सकता है।

BMSD 2026 ग्रैंड फिनाले, दूसरे दिन की पॉइंट्स टेबल:

 

कल यानी कि टूर्नामेंट के तीसरे पर मिल जाएगा BMSD 2026 की विजेता टीम जो कि जाएगी डायरेक्ट PUBG Mobile Global Championship में और Top 6 टीम क्वालिफाई करेंगी BMIC टूर्नामेंट के लिए