scorecardresearch

Amrit Bharat vs Vande Bharat: AC से लेकर किराये तक कितना है फर्क? सफर से पहले जान लें ये बातें

वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद अब अमृत भारत एक्सप्रेस भी रेलवे के प्रमुख रूटों पर दौड़ रही है। दोनों आधुनिक ट्रेनें हैं, लेकिन इनके किराये, रफ्तार, कोच, टेक्नोलॉजी और सुविधाओं में बड़ा अंतर है। जानिए दोनों ट्रेनों में क्या फर्क है और किस तरह के यात्रियों के लिए कौन सी ट्रेन बनाई गई है।

Advertisement

In Short

  • वंदे भारत पूरी तरह AC है, जबकि अमृत भारत में नॉन-AC कोच मिलते हैं।
  • वंदे भारत की रफ्तार और किराया अमृत भारत के मुकाबले ज्यादा है।
  • वंदे भारत प्रीमियम यात्रियों और अमृत भारत बजट यात्रियों के लिए डिजाइन की गई है।

भारतीय रेलवे में वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद अब अमृत भारत एक्सप्रेस भी कई प्रमुख रेल मार्गों पर दौड़ रही है। दोनों ही ट्रेनों को नई पीढ़ी की ट्रेन माना जाता है और इन्हें यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं देने के लिए डिजाइन किया गया है। हालांकि टेक्नोलॉजी, किराये, क्लास और सुविधाओं के मामले में दोनों ट्रेनें एक-दूसरे से काफी अलग हैं। आइए जानते हैं अमृत भारत एक्सप्रेस और वंदे भारत एक्सप्रेस के बीच 5 बड़े अंतर।

advertisement

एसी और नॉन-एसी का बड़ा अंतर

वंदे भारत एक्सप्रेस पूरी तरह एयर-कंडीशनर यानी AC ट्रेन है। इसमें एसी चेयर कार, एक्सीक्यूटिव क्लास और नए वेरिएंट्स में एसी स्लीपर की सुविधा दी गई है। वहीं अमृत भारत एक्सप्रेस पूरी तरह नॉन-एसी ट्रेन है। इसे मध्यम वर्ग और आम यात्रियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें स्लीपर क्लास और अनारक्षित जनरल डिब्बे शामिल हैं।

दोनों ट्रेनों की टेक्नोलॉजी भी अलग

वंदे भारत भारत की पहली बिना इंजन वाली यानी सेल्फ-प्रोपेल्ड ट्रेनसेट है। इसके डिब्बों के नीचे ही मोटर लगी होती हैं, जिससे ट्रेन तेजी से रफ्तार पकड़ सकती है। दूसरी तरफ अमृत भारत एक्सप्रेस में आगे और पीछे दो WAP-5 इंजन लगाए गए हैं। ये पुश-पुल टेक्नोलॉजी पर काम करते हैं। आगे का इंजन ट्रेन को खींचता है और पीछे का इंजन धक्का देता है।

रफ्तार और किराये में कितना अंतर?

वंदे भारत एक्सप्रेस 160 से 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने में सक्षम है। यह प्रीमियम कैटेगरी की ट्रेन है और इसका किराया राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस के बराबर या उससे थोड़ा ज्यादा है। यह मुख्य रूप से 200 से 600 किमी के इंटरसिटी और लंबी दूरी के रूटों को कवर करती है।

अमृत भारत एक्सप्रेस की अधिकतम रफ्तार 130 किमी प्रति घंटा है। इसका किराया सामान्य एक्सप्रेस ट्रेनों के आसपास रखा गया है। यह मुख्य रूप से 800 से 1500 किमी से ज्यादा दूरी वाले राज्यों और शहरों को जोड़ती है।

Image Credit : Aaj Tak

किन यात्रियों के लिए हैं दोनों ट्रेनें?

वंदे भारत का फोकस बिजनेस ट्रैवलर्स, कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स और कम समय में यात्रा पूरी करने वाले यात्रियों पर है। वहीं अमृत भारत को प्रवासियों, मजदूरों और बजट में लंबी दूरी का सफर करने वाले आम यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

खान-पान और सुविधाओं में भी फर्क

वंदे भारत में ऑन-बोर्ड कैटरिंग और पेंट्री कार की सुविधा उपलब्ध है। वहीं अमृत भारत में कैटरिंग शामिल नहीं है, लेकिन बोतल होल्डर, चार्जिंग पॉइंट और पैक्ड स्नैक टेबल जैसी सुविधाएं दी गई हैं। वंदे भारत में ऑटोमैटिक दरवाजे मिलते हैं, जबकि अमृत भारत में मैन्युअल दरवाजे हैं।

advertisement

इस तरह वंदे भारत जहां प्रीमियम और तेज सफर पर फोकस करती है, वहीं अमृत भारत एक्सप्रेस आम यात्रियों के लिए किफायती, सुरक्षित और आधुनिक लंबी दूरी के सफर का विकल्प है।