
दिल्ली के इस 15 साल के लड़के ने चेस के दिग्गज मैग्नस कार्लसन को हराया, जीत के बाद भी रहा बिल्कुल शांत
दिल्ली के 15 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी वंदन अलंकार सवाई ने ऑनलाइन ब्लिट्ज टूर्नामेंट में दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया। रेटिंग के भारी अंतर के बावजूद वंदन ने शानदार खेल दिखाया, लेकिन उनकी जीत से ज्यादा चर्चा उनके शांत अंदाज की हो रही है।

In Short
- 15 वर्षीय वंदन अलंकार सवाई ने ऑनलाइन ब्लिट्ज टूर्नामेंट में दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हराकर बड़ा उलटफेर किया।
- दिल्ली के इस युवा खिलाड़ी ने 50 चालों के मुकाबले में कार्लसन को मात दी, जबकि दोनों खिलाड़ियों की रेटिंग में बड़ा अंतर था।
- जीत के बाद भी वंदन ने इसे सामान्य तरीके से लिया और अपने माता-पिता व कोच को तुरंत इस ऐतिहासिक जीत की जानकारी नहीं दी


