भव्य सेट, दमदार एक्शन और साई पल्लवी की तलवारबाजी तक, रणबीर की ‘रामायण’ में दिखा ‘बाहुबली’ वाला अंदाज
नितेश तिवारी की फिल्म रामायण के नए विजुअल सामने आने के बाद इसकी तुलना एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली से होने लगी है। दोनों फिल्मों की खासियत उनका विशाल स्तर, भव्य सेट और शानदार विजुअल इफेक्ट्स हैं। हालांकि, दोनों की मेकिंग का तरीका काफी अलग नजर आता है।

नितेश तिवारी की फिल्म रामायण से सामने आया यह सीन इसकी भव्य दुनिया की झलक दिखाता है। तस्वीर में किरदारों का पौराणिक लुक, वेशभूषा और माहौल फिल्म के बड़े स्केल को दिखाते हैं। आधुनिक VFX और डिजिटल तकनीक की मदद से फिल्म में एक अलग तरह का सिनेमाई अनुभव तैयार करने की कोशिश की गई है। (Photo: Sony Pictures Entertainment)

बाहुबली में बड़े सेट्स और असली लोकेशन का इस्तेमाल ज्यादा देखने को मिला था। फिल्म के कई सीन रियल माहौल में शूट किए गए थे, जिससे उनमें जमीन से जुड़ा एहसास आता है। वहीं रामायण में आधुनिक CGI और डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल ज्यादा दिखाई देता है, जिससे फिल्म को एक अलग विजुअल स्टाइल मिलता है। (Photo: The HollyWood Reporter)

एक्शन सीन्स में दोनों फिल्मों की अपनी अलग पहचान है। बाहुबली में अनुष्का शेट्टी के देवसेना किरदार की तलवारबाजी में रियल एक्शन और शारीरिक मेहनत साफ दिखती है। वहीं रामायण भी अपने भव्य एक्शन और आधुनिक तकनीक के जरिए बड़े स्तर का अनुभव देने की कोशिश करती नजर आती है। वहीं रामायण में साई पल्लवी का किरदार हाथ में ढाल और तलवार लिए नजर आता है। उनका लुक और एक्शन पोज काफी दमदार दिखाई देता है, लेकिन बैकग्राउंड में बने पिलर्स और स्ट्रक्चर इतने ज्यादा परफेक्ट और साफ दिखते हैं कि वे असली सेट की जगह डिजिटल डिजाइन या 3D मॉडल जैसे महसूस होते हैं।



