Newsट्रेंडिंगPhotosसात अमृत भारत ट्रेनों को रेलवे बोर्ड की मंजूरी, धनबाद से कोयंबटूर और गोरखपुर से दिल्ली-मुंबई तक बनेंगे नए कनेक्शन
Advertisement
सात अमृत भारत ट्रेनों को रेलवे बोर्ड की मंजूरी, धनबाद से कोयंबटूर और गोरखपुर से दिल्ली-मुंबई तक बनेंगे नए कनेक्शन
रेलवे बोर्ड ने सात अमृत भारत ट्रेन सेवाओं से जुड़े आदेश जारी किए हैं। इन ट्रेनों से धनबाद, कोयंबटूर, प्रयागराज, मुंबई, उधना, गोरखपुर, दिल्ली और चार्लापल्ली जैसे शहर जुड़ेंगे। हालांकि यात्रियों को इनके शुरू होने की तारीख, पूरे टाइमटेबल और टिकट बुकिंग के लिए संबंधित रेलवे जोन के ऐलान का इंतजार करना होगा।
advertisement

2/5
प्रयागराज से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच प्रस्तावित वीकली ट्रेन को 20436/20435 नंबर दिया गया है। यह सतना, जबलपुर, इटारसी, भुसावल और कल्याण से होकर मुंबई पहुंचेगी। वहीं प्रयागराज और उधना के बीच चलने वाली ट्रेन को 20437/20438 नंबर दिया गया है। यह फतेहपुर, इटावा, आगरा, कोटा, रतलाम और वडोदरा से होकर चलेगी।
advertisement




