Newsट्रेंडिंगPhotosदुर्गा पूजा पर दार्जिलिंग की वादियों में फिर दौड़ेगी टॉय ट्रेन, शुरू होने जा रही हैं खास राइड्स
Advertisement
दुर्गा पूजा पर दार्जिलिंग की वादियों में फिर दौड़ेगी टॉय ट्रेन, शुरू होने जा रही हैं खास राइड्स
दुर्गा पूजा के दौरान दार्जिलिंग घूमने वालों के लिए टॉय ट्रेन का सफर और खास होने जा रहा है। दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे स्पेशल जॉयराइड शुरू कर रहा है, जिसमें भाप और डीजल इंजन के साथ ‘मुक्त धारा’ और ‘रेड पांडा’ जैसी खास यात्राओं का अनुभव मिलेगा।

1/5
दुर्गा पूजा के मौके पर दार्जिलिंग घूमने जाने वाले पर्यटकों के लिए खास खबर है। दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे एक बार फिर अपनी स्पेशल जॉयराइड सेवाएं शुरू कर रहा है। पहाड़ों के बीच चलने वाली इस मशहूर टॉय ट्रेन में यात्रियों को धुंध से ढकी वादियां, घुमावदार रेल ट्रैक और पुराने दौर की रेल यात्रा का अनुभव मिलेगा।
advertisement

2/5
इस बार यात्रियों के लिए ‘मुक्त धारा’ नाम की नई यात्रा भी शुरू की जा रही है। यह ट्रेन कुर्सियांग और महानदी के बीच चलेगी। इस सफर को रवींद्रनाथ टैगोर से जोड़कर तैयार किया गया है। पागलाझोरा झरने की प्राकृतिक खूबसूरती और टैगोर की मशहूर रचना से प्रेरित यह यात्रा साहित्य और पहाड़ों की सुंदरता को एक साथ महसूस कराने की कोशिश है।
advertisement



