मिठाई खरीदने से पहले हो जाएं सावधान! डिब्बे पर जरूर देखें ये 6 चीजें, नहीं तो हो सकती है परेशानी
त्योहारों पर मिठाई खरीदने से पहले सिर्फ स्वाद और पैकिंग नहीं, बल्कि एक्सपायरी डेट, FSSAI लाइसेंस और स्टोरेज से जुड़ी जानकारी भी चेक करना जरूरी है. जानिए मिठाई खरीदते समय किन 6 बातों का ध्यान रखना चाहिए.

3. बेस्ट बिफोर और एक्सपायरी में अंतर समझें
मिठाई के डिब्बे पर लिखी 'Best Before' और 'Expiry Date' का मतलब एक जैसा नहीं होता. बेस्ट बिफोर बताता है कि तय स्टोरेज कंडीशन में मिठाई कब तक अपनी अच्छी क्वालिटी बनाए रख सकती है. वहीं एक्सपायरी या यूज-बाय डेट खाने के लिए उपयुक्त अवधि खत्म होने से जुड़ी होती है. इसलिए दोनों को ध्यान से पढ़ें.

4. मिठाई में इस्तेमाल सामग्री भी जांचें
अगर आप किसी को मिठाई गिफ्ट कर रहे हैं, तो उसकी सामग्री और एलर्जी से जुड़ी जानकारी जरूर पढ़ें. कई मिठाइयों में दूध और ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल होता है, जिनसे कुछ लोगों को एलर्जी हो सकती है. खुली मिठाई खरीदते समय दुकानदार से उसमें इस्तेमाल सामग्री के बारे में पूछ सकते हैं.

5. मिठाई रखने का सही तरीका जानें
कुछ मिठाइयों को फ्रिज में रखना जरूरी होता है, जबकि दूसरी मिठाइयों के लिए अलग स्टोरेज कंडीशन हो सकती हैं. इसलिए पैकेट पर दिए निर्देश जरूर पढ़ें. अगर मिठाई गिफ्ट कर रहे हैं, तो सामने वाले को भी इसे रखने का सही तरीका बताएं, खासकर जब मिठाई लंबे समय तक गाड़ी में रखी जानी हो.




