Newsट्रेंडिंगPhotos15 अगस्त की छुट्टी बनाएं खास, परिवार के साथ घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 5 ऐतिहासिक जगहें
Advertisement
15 अगस्त की छुट्टी बनाएं खास, परिवार के साथ घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 5 ऐतिहासिक जगहें
15 अगस्त पर परिवार के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इस बार ऐसी जगहों का रुख कर सकते हैं, जहां घूमने के साथ देश के इतिहास को करीब से जानने का मौका भी मिले। इंडिया गेट से सेल्युलर जेल तक ये 5 ऐतिहासिक जगहें आपकी ट्रिप को खास बना सकती हैं।
UPDATED: Aug 8, 2026 13:37 IST

1/5
अगर आप दिल्ली में हैं तो 15 अगस्त के मौके पर इंडिया गेट घूमने का प्लान बना सकते हैं। यह स्मारक देश के वीर सैनिकों की याद में बनाया गया है। शाम के समय रोशनी से सजा इंडिया गेट और आसपास का इलाका परिवार के साथ समय बिताने के लिए खास हो सकता है। स्वतंत्रता दिवस के आसपास यहां देशभक्ति का माहौल भी देखने को मिलता है।
advertisement

2/5
स्वतंत्रता दिवस और लाल किले का रिश्ता बेहद खास है। हर साल 15 अगस्त को प्रधानमंत्री इसी ऐतिहासिक किले से तिरंगा फहराते हैं और देश को संबोधित करते हैं। मुगलकालीन वास्तुकला के साथ यह जगह आजादी के इतिहास से भी गहराई से जुड़ी हुई है। बच्चों को देश के इतिहास से रूबरू कराने के लिए यहां जाना खास अनुभव हो सकता है।
advertisement




