scorecardresearch

Nothing OS 5 Update: इन 10 फोन को मिलेगा Android 17, कंपनी के 3 पुराने मॉडल लिस्ट से बाहर

Nothing स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ा अपडेट आया है। कंपनी ने Android 17 पर आधारित Nothing OS 5.0 का रोलआउट शुरू कर दिया है। इसमें कई नए AI फीचर्स और शानदार बदलाव मिलेंगे। हालांकि, कुछ पुराने स्मार्टफोन इस अपडेट से बाहर हैं। जानिए आपका फोन लिस्ट में शामिल है या नहीं।

Advertisement

In Short

  • Nothing ने Android 17 पर आधारित Nothing OS 5.0 अपडेट का रोलआउट शुरू किया।
  • कंपनी के 10 स्मार्टफोन को जनवरी 2027 तक अलग-अलग चरणों में अपडेट मिलेगा।
  • Nothing Phone (1), Phone (2) और CMF Phone 1 को नया अपडेट नहीं मिलेगा।

Nothing ने अपने स्मार्टफोन यूजर्स के लिए Android 17 पर आधारित Nothing OS 5.0 अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है। इस नए अपडेट में यूजर्स को कई नए फीचर्स, बेहतर इंटरफेस और AI टूल्स मिलेंगे। हालांकि, कंपनी के सभी स्मार्टफोन को इसका फायदा नहीं मिलेगा। Nothing और CMF के तीन पुराने मॉडल इस अपडेट की लिस्ट से बाहर हो गए हैं।

advertisement

कंपनी ने 12 अक्टूबर 2026 से Nothing Phone (3) के लिए स्टेबल अपडेट जारी करना शुरू किया है। बाकी स्मार्टफोन को जनवरी 2027 तक अलग-अलग चरणों में अपडेट मिलेगा।

इन 10 स्मार्टफोन को मिलेगा Nothing OS 5 अपडेट

Nothing ने अपने 10 स्मार्टफोन के लिए Android 17 अपडेट का शेड्यूल जारी किया है। कंपनी के मुताबिक, अलग-अलग मॉडल को अलग-अलग समय पर अपडेट मिलेगा।

  • 12 अक्टूबर 2026: Nothing Phone (3)

  • नवंबर 2026 की शुरुआत: Nothing Phone (4a) Pro, Phone (4a), Phone (3a) Pro और Phone (3a)

  • नवंबर 2026 के मध्य: Nothing Phone (2a) और Phone (2a) Plus

  • दिसंबर 2026 के आखिर में: Nothing Phone (3a) Lite

  • जनवरी 2027 के मध्य: Nothing Phone (4b) और CMF Phone 2 Pro

कंपनी ने बाकी स्मार्टफोन के लिए कोई निश्चित तारीख नहीं बताई है। अपडेट मिलने का समय अलग-अलग देशों और मोबाइल नेटवर्क के हिसाब से बदल सकता है।

इन 3 स्मार्टफोन को नहीं मिलेगा Android 17

Nothing ने साफ कर दिया है कि उसके तीन पुराने स्मार्टफोन को Nothing OS 5.0 अपडेट नहीं मिलेगा।

इनमें Nothing Phone (1), Nothing Phone (2) और CMF Phone 1 शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक, इन तीनों स्मार्टफोन के लिए बड़े सॉफ्टवेयर अपडेट की सपोर्ट अवधि खत्म हो चुकी है। इसलिए इनके यूजर्स को मौजूदा सॉफ्टवेयर पर ही रहना होगा।

Nothing OS 5.0 में क्या मिलेगा नया?

Nothing OS 5.0 में होम स्क्रीन को नया डिजाइन दिया गया है। इसमें ट्रांसपेरेंट विजेट्स, वॉलपेपर के हिसाब से बदलने वाले रंग और नए क्लॉक फेस मिलेंगे।

इसके अलावा, नए Glyph ऐप में लाइटिंग और साउंड को कस्टमाइज करने की सुविधा मिलेगी। Glyph Timer में काउंटडाउन फीचर भी जोड़ा गया है।

AI फीचर्स की बात करें तो Essential Space में Smart Collections और बेहतर सर्च मिलेगा। Essential Voice में रियल टाइम ट्रांसक्रिप्शन और बेहतर समरी की सुविधा होगी। वहीं, Essential Apps की मदद से यूजर्स सामान्य भाषा में निर्देश देकर छोटे ऐप बना सकेंगे।

Android 17 में नोटिफिकेशन और क्विक सेटिंग्स के अलग पैनल, QR कोड के जरिए iPhone के साथ फाइल शेयरिंग और बेहतर प्राइवेसी कंट्रोल भी मिलेंगे।

advertisement

अपने फोन में ऐसे चेक करें अपडेट

अगर आपका स्मार्टफोन अपडेट की लिस्ट में शामिल है, तो Settings > System > System updates में जाकर अपडेट चेक कर सकते हैं।

हालांकि, कंपनी इसे चरणों में जारी कर रही है, इसलिए सभी यूजर्स को एक साथ नया सॉफ्टवेयर नहीं मिलेगा।