इस हफ्ते लॉन्च हुए 6 दमदार गैजेट्स, Dyson से Nikon और AI डिवाइस तक सबकुछ शामिल
टेक मार्केट में इस हफ्ते कई नए गैजेट्स लॉन्च हुए हैं। Dyson V16 Piston Animal वैक्यूम क्लीनर, Nikon Z5IIC कैमरा, Sennheiser Momentum 5 सीरीज, boAt AI ईयरबड्स, Eureka Forbes रोबोट वैक्यूम और Sekyo Neo Fit स्मार्टवॉच ने एंट्री की है। जानिए इन नए डिवाइस के फीचर्स, कीमत और खास टेक्नोलॉजी के बारे में।

Dyson ने अपना नया V16 Piston Animal कॉर्डलेस वैक्यूम क्लीनर भारत में लॉन्च किया है, जिसकी कीमत ₹79,900 है। इसमें 900W Hyperdymium मोटर के साथ 315AW सक्शन पावर मिलती है। इसका All Floor Cones Sense क्लीनर हेड फ्लोर के हिसाब से सक्शन और ब्रश स्पीड एडजस्ट करता है। इसमें CleanCompaktor बिन, LED लाइट और पांच-स्टेज HEPA फिल्ट्रेशन दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह 70 मिनट तक फेड-फ्री क्लीनिंग दे सकता है।

Nikon ने फुल-फ्रेम कैमरा सेगमेंट में नया Z5IIC लॉन्च किया है, जिसकी भारत में कीमत ₹1,39,995 रखी गई है। यह कैमरा फोटोग्राफी और वीडियो क्रिएटर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें AI पावर्ड ऑटोफोकस, 5-axis इन-बॉडी वाइब्रेशन रिडक्शन और 3.2 इंच वैरिएंगल टचस्क्रीन मिलती है। कैमरा 4K UHD वीडियो को 60fps तक और Full HD वीडियो को 120fps तक रिकॉर्ड कर सकता है। इसमें Product Review Mode और N-Log सपोर्ट भी दिया गया है।

Sennheiser ने अपनी प्रीमियम Momentum सीरीज को अपडेट किया है। इसमें MOMENTUM 5 Wireless हेडफोन की कीमत ₹39,990 और MOMENTUM True Wireless 5 ईयरबड्स की कीमत ₹29,990 है। हेडफोन में 42mm ड्राइवर्स, Dolby Atmos और आठ-माइक्रोफोन हाइब्रिड ANC सिस्टम दिया गया है। ईयरबड्स में 24-bit/96kHz हाई-रेज ऑडियो, Bluetooth 6.0 और एडैप्टिव ANC मिलता है। दोनों डिवाइस में यूजर रिप्लेसेबल बैटरी का सपोर्ट भी दिया गया है।

boAt ने Airdopes Prime 800 D ट्रू वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च किए हैं, जिनकी कीमत ₹1,999 है। इसमें 11mm डायनेमिक ड्राइवर्स, Dolby Audio और 45 घंटे तक का प्लेबैक मिलता है। ईयरबड्स में चार माइक्रोफोन के साथ AI-ENx टेक्नोलॉजी दी गई है। इसमें Bluetooth 6.1, IPX5 वाटर रेसिस्टेंस और Multipoint Connectivity भी मिलती है। खास बात यह है कि इसमें Google Gemini के साथ boAt का CREST AI प्लेटफॉर्म दिया गया है।

Eureka Forbes ने SmartClean Blitz और SmartClean Swift रोबोट वैक्यूम क्लीनर लॉन्च किए हैं। इनकी कीमत क्रमशः ₹52,999 और ₹56,999 है। Blitz में 18,000Pa और Swift में 20,000Pa तक सक्शन पावर मिलती है। दोनों डिवाइस LiDAR, DTOF और लाइन लेजर नेविगेशन टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं। इनमें ऑटो डस्ट खाली करना, मॉप वॉशिंग, पानी भरना और हॉट एयर ड्राइंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

बच्चों के लिए Sekyo ने Neo Fit AI स्मार्टवॉच लॉन्च की है, जिसकी कीमत ₹9,990 है। इसमें AI Learning Coach दिया गया है, जो पढ़ाई और सवालों में मदद कर सकता है। वॉच में हार्ट रेट, SpO2, स्लीप और एक्टिविटी ट्रैकिंग जैसे हेल्थ फीचर्स मिलते हैं। इसमें 4G वीडियो कॉलिंग, WhatsApp कॉलिंग, GPS, जियो-फेंसिंग और SOS अलर्ट भी दिए गए हैं। डिवाइस में 2GB RAM, 32GB स्टोरेज और IP67 रेटिंग मिलती है।

