scorecardresearch

Upcoming IPO: पैसे रखें तैयार! अगले हफ्ते निवेश के लिए खुलेंगे 5 कंपनियों के आईपीओ: यहां जानें पूरी डिटेल्स

Upcoming IPO: निवेश के लिए आईपीओ काफी अच्छा ऑप्शन है। कल से शुरू होने वाले सप्ताह में भी 5 कंपनियों के आईपीओ खुलेंगे। आर्टिकल में आईपीओ से जुड़ी सभी जानकारी जानता है।

Advertisement

IPO Next Week:  शेयर बाजार में आईपीओ (Initial Public Offerings) के जरिये भी निवेशक शानदार कमाई कर सकते हैं। कल से शुरू होने वाले सप्ताह में निवेश के लिए 5 कंपनियों के आईपीओ खुलेंगे। इनमें से 1 मेबबोर्ड और 4 एसएमई (SME) सेगमेंट के आईपीओ है। इन आईपीओ के बारे में विस्तार से जानते हैं।

advertisement

CapitalNumbers Infotech Limited IPO

यह आईपीओ 169.37 करोड़ रुपये का है। इस आईपीओ में 32.20 लाख फ्रेश शेयर है। वहीं, 32.20 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत बेचे जाएंगे। वर्तमान में कंपनी का आईपीओ ग्रे मार्केट में (CapitalNumbers Infotech Limited IPO GMP) 110 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रही है।

ओपनिंग डेट : 20 जनवरी 2025
क्लोजिंग डेट : 22 जनवरी 2025
प्राइस बैंड : 250 रुपये से 263 रुपये
लॉट साइज : 400 शेयरों

Rexpro Enterprises IPO

इस आईपीओ में कंपनी 47.13 करोड़ रुपये यानी 32.50 लाख शेयर जारी करेगी। इसमें से 4.50 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत बेचे जाएंगे। खबर लिखते वक्त ग्रे मार्केट में आईपीओ का जीएमपी (Rexpro Enterprises IPO GMP) जीरो शो हो रहा है। आपको बता दें कि यह NSE-SME आईपीओ है।

ओपनिंग डेट : 22 जनवरी 2025 
क्लोजिंग डेट : 24 जनवरी 2025
प्राइस बैंड : 145 रुपये 
लॉट साइज : 1000 शेयरों 

CLN Energy IPO

CLN Energy आईपीओ के जरिये 72.30 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। यह पूरा आईपीओ फ्रेश इश्यू है यानी इसमें ऑफर फॉर सेल के तहत शेयर की बिक्री नहीं होगी। कंपनी ने बताया कि वह 28.92 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। खबर लिखते वक्त ग्रे मार्केट में कंपनी का जीएमपी (CLN Energy IPO GMP) जीरो शो हो रहा है।

ओपनिंग डेट : 23 जनवरी 2025
क्लोजिंग डेट : 27 जनवरी 
प्राइस बैंड : 235 रुपये से 250 रुपये
लॉट साइज : 600 शेयरों

GB Logistics IPO

एसएमई सेगमेंट का आईपीओ 24 जनवरी 2025 को खुलेगा। आईपीओ के तहत कंपनी 24.58 लाख शेयर जारी करेगी। कंपनी ने अभी तक प्राइस बैंड और लॉट साइज की जानकारी जारी नहीं की। ग्रे मार्केट में कंपनी के आईपीओ की ट्रेडिंग शुरू नहीं हुई है।

ओपनिंग डेट : 24 जनवरी 2025
क्लोजिंग डेट : 28 जनवरी 2025
प्राइस बैंड : अभी तक एलान नहीं किया
लॉट साइज : अभी तक जानकारी नहीं है।

Denta Water IPO

यह मेनबोर्ड आईपीओ है। यह 220.50 करोड़ रुपये का आईपीओ और पूरा फ्रेश इश्यू है। कंपनी आईपीओ में 0.75 करोड़ शेयर जारी करेगी। वर्तमान में कंपनी का आई ग्रे मार्केट (Denta Water IPO GMP) में 110 रुपये प्रीमियम पर है।

advertisement

ओपनिंग डेट :  22 जनवरी 2025
क्लोजिंग डेट : 24 जनवरी 2025
प्राइस बैंड : 279 रुपये से 290 रुपये
लॉट साइज : 50 शेयरों 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।
 

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।