scorecardresearch

Raymond Share: Raymond के शेयरों में मुनाफावसूली दिखी, एक दिन बाद 7% फिसल गया

Godrej Consumer Products द्वारा 2,825 करोड़ रुपये में Raymond Consumer Care के फास्ट-मूविंग कंज्यूमर गुड्स (FMCG) कारोबार का अधिग्रहण करने के एक दिन बाद रेमंड लिमिटेड के शेयरों में 7 फीसदी की गिरावट आई।

Advertisement
Raymond  का स्टॉक आज 1,710 रुपये पर खुला
Raymond का स्टॉक आज 1,710 रुपये पर खुला

Godrej Consumer Products द्वारा 2,825 करोड़ रुपये में Raymond Consumer Care के फास्ट-मूविंग कंज्यूमर गुड्स (FMCG) कारोबार का अधिग्रहण करने के एक दिन बाद रेमंड लिमिटेड के शेयरों में 7 फीसदी की गिरावट आई। पिछले सत्र में, BSE पर इस स्टॉक ने 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर 1755.35 रुपये पर पहुंच गया था। अंत में यह गुरुवार को 6 प्रतिशत बढ़कर 1,717.35 रुपये पर बंद हुआ।

advertisement

हालांकि, रेमंड का स्टॉक आज 1710 रुपये पर खुला और बीएसई पर 7.36% की गिरावट के साथ 1590.80 रुपये पर बंद हुआ। 10 दिन की लगातार तेजी के बाद शेयर में गिरावट आई है। सुबह के सत्र में फर्म के कुल 0.73 लाख शेयरों ने 11.96 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 

टेक्नीकल आधार पर देखें तो रेमंड स्टॉक का रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) 83 पर है, जो यह संकेत देता है कि यह ओवरबॉट जोन में कारोबार कर रहा है। रेमंड स्टॉक में 1.2 का एक साल का बीटा है, जो इस अवधि के दौरान बहुत अधिक अस्थिरता दर्शाता है। 

गोदरेज कंज्यूमर का कहना है कि रेमंड कंज्यूमर केयर का FMCG बिजनेस GCPL को पार्क एवेन्यू (FMCG कैटेगरी के लिए), केएस, कामसूत्र और प्रीमियम के ट्रेडमार्क के साथ स्लंप सेल के जरिए बेचा जा रहा है। यह सौदा 10 मई, 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है।

कंपनी कपड़ा और परिधान क्षेत्र और उपभोक्ता देखभाल, रियल्टी और इंजीनियरिंग जैसे अन्य क्षेत्रों में काम करती है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।