ये आईटी कंपनी जुटाएगी ₹160 करोड़! राइट्स इश्यू को बोर्ड की मंजूरी, रडार पर स्टॉक
कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया कि उसके बोर्ड मेंबर्स ने 160 करोड़ रुपये तक जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके तहत कंपनी 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयर राइट्स इश्यू (Rights Issue) के जरिए जारी करेगी।

Stock in Focus: आईटी सेक्टर की कंपनी, केल्टन टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड (Kellton Tech Solutions Ltd) का शेयर आज निवेशकों के रडार पर है। दरअसल कंपनी ने बीते शनिवार को अपने एक एक्सचेंज फाइलिंग में निवेशकों को जानकारी देते हुए फंड जुटाने की जानकारी दी थी।
कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया कि उसके बोर्ड मेंबर्स ने 160 करोड़ रुपये तक जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके तहत कंपनी 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयर राइट्स इश्यू (Rights Issue) के जरिए जारी करेगी। ये शेयर कंपनी के उन पात्र मौजूदा शेयरधारकों को दिए जाएंगे, जो तय रिकॉर्ड डेट पर कंपनी के शेयरधारक होंगे। हालांकि कंपनी ने अभी तक रिकॉर्ड डेट की घोषणा नहीं की है। कंपनी ने बताया कि रिकॉर्ड के बारे में बाद में बताया जाएगा।
क्या होता हैं राइट्स इश्यू?
राइट्स इश्यू एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें कंपनी अपने मौजूदा शेयरधारकों को अतिरिक्त शेयर खरीदने का मौका देती है। ये शेयर आमतौर पर बाजार में चल रही कीमत से कम कीमत पर ऑफर किए जा सकते हैं। शेयरधारकों को यह मौका उनके पास पहले से मौजूद शेयरों की संख्या के रेश्यो में दिया जाता है। यानी किसी निवेशक के पास कंपनी के जितने शेयर होंगे, उसी के आधार पर वह राइट्स इश्यू में अतिरिक्त शेयर खरीदने का हकदार होगा।
Kellton Tech Solutions Share Price
कंपनी का शेयर आज सुबह 10 बजे तक बीएसई और एनएसई पर 0.88% या 0.11 रुपये गिरकर 12.34 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
हाल ही में कंपनी ने दी थी ये जानकारी
कंपनी ने हाल ही में अपने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि उसे एक प्रमुख ऑटोमोटिव फाइनेंस कंपनी ने एंटरप्राइज लोन इंटीग्रेशन प्लेटफॉर्म तैयार करने का काम दिया है। इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य कंपनी के लोन से जुड़े अलग-अलग सिस्टम को एक सुरक्षित, व्यवस्थित और एक-दूसरे से जोड़ने वाले नेटवर्क के जरिए जोड़ना है।

