
नॉन-प्रमोटर ग्रुप डील के बाद वारंट कन्वर्जन से जुटाए ₹25 करोड़, शेयर में दिखी तेजी - आपका दांव है?
गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड ने वारंट कन्वर्जन के जरिए करीब ₹25 करोड़ जुटाए हैं। एक निवेशक ने 13.61 लाख वारंट्स को इक्विटी शेयर में बदला। इस खबर के बाद शेयर में हल्की तेजी देखी गई और निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ, जिससे स्टॉक चर्चा में आ गया।

Stock in Focus: मंगलवार को शेयर बाजार में जारी तेजी के बीच आयरन और स्टील प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड (Godawari Power and Ispat Ltd) का शेयर निवेशकों के रडार पर है। दरअसल कंपनी ने बीते सोमवार को बाजार बंद होने के बाद अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बड़ी जानकारी दी थी जिसके बाद आज शेयर में तेजी देखने को मिल रही है।
कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि कंपनी ने पहले 14 नवंबर 2025 को जानकारी दी थी कि उसने प्रमोटर, प्रमोटर ग्रुप और कुछ अन्य नॉन-प्रमोटर निवेशकों को प्रेफरेंशियल आधार पर 2,04,08,220 कन्वर्टिबल वारंट्स आवंटित किए हैं। हर वारंट की कीमत 245 रुपये तय की गई थी। इनमें से 25% यानी 61.25 रुपये प्रति वारंट कंपनी को शुरुआती भुगतान (initial subscription) के रूप में वारंट जारी करते समय मिल चुके थे।
इन्हें मिले थे शेयर-

कंपनी ने अब बताया है कि ऊपर बताए गए सात वारंट होल्डर्स में से एक, M/s Meridien Realtech Private Limited (MRPL) ने अपने 13,61,000 वारंट्स को इक्विटी शेयर में बदलने का विकल्प इस्तेमाल किया है। इसके लिए उन्होंने वारंट की बाकी 75% राशि यानी 183.75 रुपये प्रति वारंट का भुगतान किया।
इसके बाद कंपनी के बोर्ड की स्टेकहोल्डर्स रिलेशनशिप कमेटी ने 20 अप्रैल 2026 को एक सर्कुलर रिज़ोल्यूशन के जरिए 13,61,000 इक्विटी शेयर (प्रत्येक 1 रुपये फेस वैल्यू और 244 रुपये प्रीमियम) आवंटित कर दिए। इस प्रक्रिया में कंपनी को कुल करीब 25 करोड़ रुपये (₹25,00,83,750) प्राप्त हुए।
किए गए कन्वर्जन की डिटेल-

Godawari Power and Ispat Share Price
खबर लिखे जानें तक स्टॉक एनएसई पर सुबह 10:41 बजे तक 0.65% या 1.95 रुपये चढ़कर 302 रुपये पर कारोबार कर रहा था और बीएसई पर स्टॉक 0.50% या 1.50 रुपये की तेजी के साथ 301.70 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

