स्मॉल कैप कंपनी के शेयर में लगा 5% अपर सर्किट, EV कारोबार की बड़ी खबर से आई जोरदार तेजी
A-1 Ltd के शेयर में आज 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है। कंपनी का शेयर आज बीएसई पर पांच प्रतिशत या 1.19 रुपये चढ़कर 25.23 रुपये पर स्थिर है।

Penny Stock: 1,160.58 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप कंपनी, A-1 Ltd के शेयर में आज 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है। कंपनी का शेयर आज बीएसई पर पांच प्रतिशत या 1.19 रुपये चढ़कर 25.23 रुपये पर स्थिर है।
स्टॉक में आज यह तेजी कंपनी द्वारा दी गई एक बड़ी जानकारी के बाद आई है। कंपनी ने बीते गुरुवार को अपने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि कंपनी की सहयोगी यूनिट A-1 सुरेजा इंडस्ट्रीज़, जो कंपनी की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पहल का हिस्सा है, 'Yellow EV' ब्रांड के तहत इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कारोबार को आगे बढ़ा रही है।
इसका उद्देश्य किफायती इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों का एक बड़ा और टिकाऊ नेटवर्क बनाना है, जिसमें उत्पाद निर्माण, पार्टनर-आधारित विस्तार और डिजिटल सुविधाओं का उपयोग शामिल है। जनवरी 2026 में इस इकाई को लो-स्पीड सेगमेंट के लगभग 1,400 से अधिक इलेक्ट्रिक स्कूटरों के दो पक्के ऑर्डर मिले हैं, जो बाजार में शुरुआती मांग और भरोसे को दर्शाते हैं। साथ ही, ग्राहकों और पार्टनर्स की सुविधा के लिए 'Yellow EV' नाम से एक मोबाइल ऐप भी Google Play Store पर उपलब्ध है, जिससे रजिस्ट्रेशन, सर्विस और ऑपरेशन से जुड़ी प्रक्रियाएं आसान होंगी।
कंपनी ने बताया कि यह ऐप 13 अक्टूबर 2025 को लॉन्च हुआ था और अपडेट के बाद 20 फरवरी 2026 से सभी हितधारकों के लिए उपलब्ध है। कंपनी 'Made in India, Made for India' के तहत सस्ती और भरोसेमंद इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पर ध्यान दे रही है तथा फ्रेंचाइज़/पार्टनर मॉडल के जरिए चरणबद्ध तरीके से विस्तार की योजना बना रही है। कंपनी का मानना है कि पक्के ऑर्डर, डिजिटल प्लेटफॉर्म और विस्तार की स्पष्ट रणनीति मिलकर इस पहल को भविष्य में मजबूत स्थिति दे सकते हैं।
ईवी सेक्टर में हाल ही में कंपनी ने उठाया था बड़ा कदम
ग्रीन एनर्जी और क्लीन ट्रांसपोर्टेशन को बढ़ावा देने के लिए ए-1 लिमिटेड ने हाल ही में एक बड़ा फैसला लिया था। कंपनी ने ए-1 सुरेजा इंडस्ट्रीज में अपनी हिस्सेदारी 45% से बढ़ाकर 51% कर ली थी। यह निवेश ₹100 करोड़ के एंटरप्राइज वैल्यूएशन पर किया गया है, जिससे अब यह कंपनी ए-1 लिमिटेड की मेजोरिटी हिस्सेदारी वाली इकाई बन गई है।
ए-1 सुरेजा इंडस्ट्रीज ‘Hurry-E’ ब्रांड के तहत बैटरी से चलने वाले दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन बनाती है। इस निवेश के साथ ए-1 लिमिटेड भारत की उन गिनी-चुनी लिस्टेड केमिकल कंपनियों में शामिल हो गई है, जिनकी किसी प्रमाणित ईवी मैन्युफैक्चरिंग कंपनी में सीधी हिस्सेदारी है।
वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी ने ₹43.46 करोड़ का राजस्व दर्ज किया था। अब कंपनी रिसर्च और डेवलपमेंट (R&D) के चरण से आगे बढ़कर व्यावसायिक उत्पादन की ओर कदम रख रही है।
2028 तक मल्टी-वर्टिकल ग्रीन एंटरप्राइज बनने की तैयारी
ए-1 लिमिटेड का लक्ष्य है कि वह वर्ष 2028 तक लो-एमिशन केमिकल ऑपरेशंस और क्लीन मोबिलिटी सॉल्यूशंस को साथ जोड़ते हुए एक मल्टी-वर्टिकल ग्रीन एंटरप्राइज के रूप में उभरे।
ए-1 लिमिटेड का फोकस खुद को एक फ्यूचर-रेडी मिड-कैप ESG लीडर के तौर पर स्थापित करने पर है, जहां ग्रोथ के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ विकास को भी प्राथमिकता दी जाएगी।

