रिटायरमेंट के बाद हर महीने मिलेगी ₹17 हजार की इनकम, बड़े कमाल की है पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम
रिटायरमेंट के बाद नियमित इनकम के लिए पोस्ट ऑफिस की SCSS स्कीम एक बेहतर विकल्प हो सकती है। इसमें 8.2% ब्याज के साथ 25 लाख रुपये के निवेश पर हर महीने करीब ₹17 हजार की कमाई का इंतजाम किया जा सकता है।

रिटायरमेंट के बाद पैसों की चिंता कम रहे, इसके लिए समय रहते निवेश करना जरूरी माना जाता है। अगर आप चाहते हैं कि नौकरी खत्म होने के बाद भी नियमित आमदनी बनी रहे, तो पोस्ट ऑफिस की Senior Citizen Savings Scheme यानी SCSS एक विकल्प हो सकती है। एकमुश्त निवेश के जरिए इस सरकारी स्कीम से करीब 17,000 रुपये महीने की इनकम का इंतजाम किया जा सकता है।
(Photo: File/ITG)

Post Office SCSS Scheme खास तौर पर सीनियर सिटीजंस के लिए बनाई गई है। इसका मकसद रिटायरमेंट के बाद नियमित कमाई का जरिया उपलब्ध कराना है। पोस्ट ऑफिस की सरकारी योजना होने की वजह से इसमें निवेश की सुरक्षा की गारंटी सरकार की होती है। इसीलिए इसे कम जोखिम वाले निवेश विकल्प के तौर पर देखा जाता है।
(Photo: ITG)

इस स्कीम में आमतौर पर 60 साल या उससे ज्यादा उम्र के व्यक्ति सिंगल या पति-पत्नी के साथ ज्वाइंट अकाउंट खोल सकते हैं। VRS लेने वाले व्यक्ति के लिए खाता खुलवाते समय उम्र 55 साल से ज्यादा और 60 साल से कम हो सकती है। वहीं डिफेंस सर्विस से रिटायर कर्मचारी 50 साल से ज्यादा और 60 साल से कम उम्र में इसमें निवेश कर सकते हैं।
(Photo: ITG)

अब समझते हैं इसका पूरा कैलकुलेशन। अगर ज्वाइंट अकाउंट में एकमुश्त 25 लाख रुपये लगाए जाते हैं और ब्याज दर 8.2 फीसदी रहती है, तो एक साल में ब्याज से करीब 2,05,000 रुपये की कमाई होगी। SCSS में ब्याज का भुगतान तिमाही आधार पर होता है। इस हिसाब से हर तीन महीने में करीब 51,250 रुपये मिलेंगे। इसे महीने के हिसाब से देखें तो यह रकम करीब 17,083 रुपये बैठती है।
(Photo: ITG)



