scorecardresearch

ESG म्यूचुअल फंड क्या है? जानिए कहां लगता है पैसा और किन निवेशकों के लिए है ये अच्छा ऑप्शन

आखिर ये ESG म्यूचुअल फंड क्या है और इस किन शेयरों में पैसा लगाता है और इस फंड का क्या फायदा है? चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में इन सभी सवालों का जवाब देते हैं। 

Advertisement
AI Generated Image

बीते 12 फरवरी को Baroda BNP Paribas ESG Best in class strategy Fund का एनएफओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। फंड का नाम देखते ही सबसे पहले मन में यह सवाल उठता है कि आखिर ये ESG म्यूचुअल फंड क्या है और इस किन शेयरों में पैसा लगाता है और इस फंड का क्या फायदा है? चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में इन सभी सवालों का जवाब देते हैं। 

advertisement

सम्बंधित ख़बरें

क्या है ESG म्यूचुअल फंड?

ESG म्यूचुअल फंड में ESG का मतलब है - Environmental (पर्यावरण), Social (सामाजिक) और Governance (प्रबंधन). यानी ऐसे फंड जो उन कंपनियों में पैसा लगाते हैं जो पर्यावरण की रक्षा, सामाजिक जिम्मेदारी और ट्रांसपेरेंट मैनेजमेंट के स्टैंडर्ड का पालन करती हैं।

ये फंड कहां निवेश करता है पैसा?

ESG म्यूचुअल फंड मुख्य रूप से उन कंपनियों के शेयरों में निवेश करते हैं जिनका काम पर्यावरण को कम नुकसान पहुंचाना हो, कर्मचारियों और समाज के प्रति जिम्मेदार हो और जिनका कॉर्पोरेट गवर्नेंस मजबूत हो।

उदाहरण के तौर पर, रिन्यूएबल एनर्जी, इलेक्ट्रिक व्हीकल, स्वच्छ तकनीक, हेल्थकेयर और जिम्मेदार कंज्यूमर प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनियां इनमें शामिल हो सकती हैं। इसके उलट, तंबाकू, हथियार, कोयला या पर्यावरण को ज्यादा नुकसान पहुंचाने वाले सेक्टर से जुड़े शेयरों से ये फंड दूरी बनाती है।

किसके लिए फायदेमंद?

यह फंड उन निवेशकों के लिए खास तौर पर फायदेमंद माना जाता है जो सिर्फ मुनाफा ही नहीं, बल्कि जिम्मेदार निवेश भी करना चाहते हैं। युवा निवेशकों, लंबी अवधि के निवेशकों और पर्यावरण व सामाजिक मुद्दों को महत्व देने वाले लोगों के बीच ESG फंड ज्यादा लोकप्रिय हैं।

साथ ही, जिन लोगों को लगता है कि भविष्य में टिकाऊ (Sustainable) कंपनियां बेहतर प्रदर्शन करेंगी, उनके लिए भी यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

क्या मिल सकता है फायदा?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि ESG स्टैंडर्ड का पालन करने वाली कंपनियों में जोखिम अन्य कंपनियों की तुलना में कम हो सकता है, क्योंकि वे नियमों का पालन करती हैं और विवादों से दूर रहती हैं। इससे लंबे समय में स्थिर रिटर्न मिलने की संभावना बढ़ सकती है। हालांकि, यह भी जरूरी नहीं कि हर समय ये फंड बाजार से बेहतर प्रदर्शन करें।

निवेश से पहले इन बातों का रखें ध्यान

ESG फंड भी बाजार से जुड़े होते हैं, इसलिए इनमें जोखिम बना रहता है। निवेश करने से पहले फंड का ट्रैक रिकॉर्ड, पोर्टफोलियो और खर्च अनुपात (Expense Ratio) जरूर देखना चाहिए।

Disclaimer: म्यूचुअल फंड्स निवेश बाज़ार जोखिमों के अधीन है। ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।