Advertisement
जाकिर नाइक पाकिस्तान पहुंचा, लोगों ने फूलों से स्वागत किया
हेट स्पीच का आरोपी इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक पाकिस्तान पहुंच गया है। जाकिर नाइक भारत से फरार चल रहा है और उसे भारत में कई मामलों में वांछित घोषित किया गया है। माना जा रहा है कि नाइक पाकिस्तान में एक खास धार्मिक या राजनीतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आया है, हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
advertisement

3/3
जाकिर नाइक पर हेट स्पीच के आरोप
जाकिर नाइक पर हेट स्पीच के आरोप हैं और खासतौर पर वो अपने धार्मिक सम्मेलनों में दूसरों धर्मों को नीचा दिखाने की कोशिश करता है। जाकिर नाइक काफी सालों से भारत के बाहर रह रहा है और वो इस समय पाकिस्तान पहुंचा है। इससे पहले पाकिस्तान जाने से पहले जाकिर नाइक ने एक वीडियो जारी किया था और उसमें पाकिस्तान जाने पर उसने खुशी जाहिर की थी। जाकिर का बेटा भी उसके साथ है और वो भी अपने बाप की तरह दूसरे धर्मों के बारे में नकारात्मक विचार रखता है।