scorecardresearch

एलन मस्क के एक फैसले से यूक्रेन की सेना में हड़कंप! Starlink की स्पीड घटी, अचानक ठप पड़े ड्रोन मिशन

रूस के साथ जारी युद्ध के बीच यूक्रेन की सेना के सामने नई मुश्किल खड़ी हो गई है। Starlink की कनेक्टिविटी में अचानक आई परेशानी से कई अहम ड्रोन मिशन प्रभावित हुए हैं। इस मामले में एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप का नाम भी सामने आया है। जानिए पूरा विवाद क्या है।

Advertisement

In Short

  • Starlink की स्पीड घटने से यूक्रेन के कई सैन्य ड्रोन मिशन प्रभावित हुए।
  • रिपोर्ट में एलन मस्क के फैसले और डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत का दावा किया गया।
  • जेलेंस्की ने अमेरिका से Starlink और Starshield की सेवाएं बहाल करने का मुद्दा उठाया।

रूस के साथ जारी युद्ध के बीच यूक्रेन की सेना को बड़ा झटका लगा है। अमेरिकी अरबपति एलन मस्क के एक कथित फैसले के बाद यूक्रेन के कई सैन्य ड्रोन मिशन प्रभावित हुए हैं। द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, मस्क ने पिछले हफ्ते SpaceX की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस Starlink के सैन्य इस्तेमाल वाले वर्जन की स्पीड कम करने का आदेश दिया था। इससे यूक्रेनी सेना के ड्रोन ऑपरेशन और युद्ध के मैदान में संचार व्यवस्था प्रभावित हुई।

advertisement

160 किलोमीटर की स्पीड पर ड्रोन का कनेक्शन टूटने लगा

रिपोर्ट के मुताबिक, 14 अक्टूबर से यूक्रेन की सेना को Starlink कनेक्टिविटी में परेशानी आने लगी। सेना ने बताया कि जिन ड्रोन में Starlink टर्मिनल लगे थे, उनकी रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा होते ही इंटरनेट कनेक्शन टूटने लगा।

यूक्रेनी अधिकारियों का कहना है कि इस बदलाव की पहले कोई जानकारी नहीं दी गई थी। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के सैन्य तकनीक सलाहकार सेरही बेस्क्रेस्टनोव ने बताया कि इससे कई सैन्य मिशन प्रभावित हुए।

यूक्रेन की 7वीं रैपिड रिएक्शन कोर के मुताबिक, कनेक्टिविटी की समस्या के कारण कुछ ऑपरेशन रद्द करने पड़े। इसका असर रूस पर हमला करने वाले ड्रोन के साथ रूसी ड्रोन को रोकने वाले एयर डिफेंस ड्रोन पर भी पड़ा।

क्या ट्रंप और मस्क के बीच हुई थी बातचीत?

द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Starlink की स्पीड घटाने के फैसले को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के बीच बातचीत हुई थी। दोनों ने कथित तौर पर फैसले से पहले और मामला सामने आने के बाद भी चर्चा की।

हालांकि, ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन में Starlink की सेवाएं प्रभावित होने के लिए वह या मस्क जिम्मेदार नहीं हैं। वहीं, मस्क का कहना है कि स्पीड या Starshield के इस्तेमाल पर पाबंदी लगाने का फैसला अमेरिकी सेना या राष्ट्रपति लेते हैं।

अमेरिकी अधिकारियों और विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी व्हाइट हाउस की ओर से ऐसा आदेश दिए जाने के दावों को खारिज किया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

जेलेंस्की ने अमेरिका से की सेवाएं बहाल करने की मांग

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने मंगलवार को बताया कि उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से Starlink और Starshield की सेवाएं बहाल करने पर बातचीत की है।

वहीं, अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि अमेरिका ने यूक्रेन की Starlink तक पहुंच खत्म नहीं की है। हालांकि, उन्होंने संकेत दिया कि मामला सेवा की शर्तों के पालन से जुड़ा है।

advertisement

रॉयटर्स स्वतंत्र रूप से वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट की पुष्टि नहीं कर सका है।

यूक्रेन की सेना के लिए क्यों जरूरी है Starlink?

फरवरी 2022 में रूस के बड़े सैन्य हमले के बाद से Starlink यूक्रेन की सेना के लिए संचार का अहम जरिया रहा है। इसकी मदद से सैनिक आपस में संपर्क रखते हैं, ड्रोन संचालित करते हैं और उन इलाकों में सैन्य अभियान चलाते हैं, जहां सामान्य संचार नेटवर्क भरोसेमंद नहीं हैं।

वहीं, Starshield को खास तौर पर सरकारी और रक्षा जरूरतों के लिए तैयार किया गया है। मौजूदा परेशानी के बाद यूक्रेन अब वैकल्पिक संचार व्यवस्था तलाश रहा है, ताकि भविष्य में सैन्य अभियान प्रभावित न हों।