scorecardresearch

नई कार खरीदने का है प्लान? इन कारों पर मिल रहे बंपर ऑफर्स, जानें पूरी डील

नवरात्रि पर नई कार घर लाने की तैयारी कर रहे हैं तो निसान के फेस्टिव ऑफर्स आपके काम आ सकते हैं। कंपनी अपनी कई कारों पर कैश बेनिफिट, एक्सचेंज बोनस और सर्विस पैकेज दे रही है। अलग-अलग मॉडल पर मिलने वाला फायदा अलग है और ये ऑफर्स सीमित समय के लिए हैं।

Advertisement

In Short

  • निसान की कारों पर नवरात्रि के मौके पर 1.15 लाख रुपये तक का फेस्टिव ऑफर मिल रहा है।
  • मैग्नाइट पर 1.11 लाख, टेकटॉन पर 1.15 लाख और ग्रेवाइट पर 60 हजार रुपये तक का फायदा है।
  • इन ऑफर्स में कैश बेनिफिट, एक्सचेंज बोनस और सर्विस पैकेज शामिल हैं और ऑफर 15 अक्टूबर तक हैं।

अगर आप नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो नवरात्रि के मौके पर आपके पास बचत करने का मौका है। त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले निसान इंडिया ने अपनी कारों पर फेस्टिव ऑफर्स का ऐलान किया है। इन ऑफर्स के तहत ग्राहक निसान की कारों पर 1.15 लाख रुपये तक का फायदा उठा सकते हैं।

advertisement

कंपनी निसान मैग्नाइट, टेकटॉन और ग्रेवाइट पर डिस्काउंट और दूसरे बेनिफिट्स दे रही है। इनमें कैश बेनिफिट्स के साथ ऐश्योर्ड रिवॉर्ड और ओनरशिप सर्विस पैकेज जैसे फायदे शामिल हैं। ये ऑफर्स स्टॉक उपलब्ध रहने तक लागू रहेंगे।

Nissan Magnite पर कितना फायदा?

निसान मैग्नाइट पर इस फेस्टिव कैम्पेन के तहत 1.11 लाख रुपये तक का बेनिफिट मिल रहा है। मैग्नाइट की एक्स-शोरूम कीमत 5.69 लाख रुपये से शुरू होती है। यह कार CNG ऑप्शन में भी उपलब्ध होगी। हालांकि, कार पर मिलने वाला डिस्काउंट और दूसरे फायदे अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से बदल सकते हैं।

Nissan Tekton पर ₹1.15 लाख तक का ऑफर

निसान की मिड-साइज SUV टेकटॉन पर भी कंपनी फेस्टिव डिस्काउंट दे रही है। जुलाई में लॉन्च हुई इस SUV की एक्स-शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये से शुरू होती है। नवरात्रि ऑफर के तहत निसान टेकटॉन पर अधिकतम 1.15 लाख रुपये तक का फायदा मिल रहा है।

Nissan Gravite पर ₹60,000 तक की बचत

निसान की 7-सीटर ग्रेवाइट पर भी फेस्टिव ऑफर दिया जा रहा है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.73 लाख रुपये है। इस कार पर ग्राहकों को 60 हजार रुपये तक का फायदा मिल सकता है। ग्रेवाइट भी CNG वेरिएंट में आती है।

इन ऑफर्स में क्या-क्या शामिल?

निसान के इन फेस्टिव ऑफर्स में कैश या एक्सेसरीज, स्पेशल नवरात्रि ऑफर और एक्सचेंज बोनस शामिल हैं। निसान, डैटसन और रेनो की कार एक्सचेंज करने पर ज्यादा एक्सचेंज बोनस मिलेगा, जबकि दूसरे ब्रांड की कारों पर यह ऑफर कम रहेगा।

ये सभी ऑफर्स 15 अक्टूबर तक के लिए हैं। अलग-अलग शहरों में मिलने वाले बेनिफिट्स में अंतर हो सकता है।

सर्विस पैकेज का भी मिलेगा फायदा

कैश और डिस्काउंट के साथ कंपनी सर्विस से जुड़े फायदे भी दे रही है। निसान सर्विस प्रॉमिस पैकेज के तहत तीन साल की कॉम्प्लिमेंटरी स्टैंडर्ड वारंटी और तीन साल का रोडसाइड असिस्टेंस मिलेगा। इसके अलावा कंपनी तीन साल का प्री-पेड मेंटेनेंस प्रोग्राम भी दे रही है। ग्राहक 10 साल तक की एक्सटेंडेड वारंटी का विकल्प भी ले सकते हैं।