Advertisement
क्रूजर बाजार में बढ़ी हलचल, होंडा की इस नई बाइक ने क्यों खींचा सबका ध्यान?
होंडा ने भारत के अफॉर्डेबल क्रूजर मोटरसाइकिल सेगमेंट में रेबेल 300 को उतारकर मुकाबला और दिलचस्प कर दिया है। कम ऊंचाई वाली सीट, रिलैक्स्ड राइडिंग पोजिशन और मॉडर्न फीचर्स के साथ यह बाइक उन ग्राहकों को टारगेट करती है जो ट्रेडिशनल रेट्रो क्रूजर से थोड़ा अलग विकल्प चाहते हैं। आइए फोटो गैलरी में जानते हैं होंडा रेबेल 300 की 5 बड़ी बातें।
advertisement

4/5
होंडा ने रेबेल 300 को सिर्फ क्रूजर स्टाइलिंग तक सीमित नहीं रखा है। बाइक में एलईडी लाइटिंग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, डुअल-चैनल एबीएस और दोनों व्हील्स पर डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल भी मिलता है, जिससे इसका टेक्नोलॉजी पैकेज और मजबूत हो जाता है।
advertisement

5/5
होंडा रेबेल 300 की शुरुआती कीमत ₹2.22 लाख बताई गई है, जबकि ई-क्लच वर्जन की कीमत ₹2.62 लाख है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला रॉयल एनफील्ड मीटियोर 350 जैसे एस्टैब्लिश्ड क्रूजर मॉडल्स से होगा। यहां मुकाबला सिर्फ इंजन और फीचर्स का नहीं बल्कि कंफर्ट, ब्रांड इमेज और ओवरऑल राइडिंग एक्सपीरियंस का भी रहने वाला है।



