होंडा ADV160 की भारत में एंट्री, एडवेंचर लुक के साथ फ्यूल टेक्नोलॉजी ने खींचा ध्यान
होंडा ने भारत में नया ADV160 स्कूटर लॉन्च किया है जो एडवेंचर डिजाइन के साथ E85 फ्यूल को भी सपोर्ट करता है। 1.70 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत वाले इस स्कूटर में प्रीमियम फीचर्स के साथ बड़ा स्टोरेज और टूरिंग को ध्यान में रखकर कई खास खूबियां दी गई हैं।

होंडा ने भारत के प्रीमियम स्कूटर सेगमेंट में ADV160 के साथ एंट्री की है। यह स्कूटर सामान्य सिटी स्कूटर से काफी अलग दिखता है क्योंकि इसमें कंपनी की ग्लोबल ADV फैमिली से प्रेरित एडवेंचर डिजाइन दिया गया है। कंपनी इसे ऐसे राइडर्स के लिए पेश कर रही है जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के साथ टूरिंग जैसा अनुभव भी चाहते हैं।

Honda ADV160 को रफ और एडवेंचर लुक दिया गया है। इसमें ऊंचा स्टांस एडजस्टेबल विंडस्क्रीन ट्विन एलईडी हेडलाइट और ब्लॉक पैटर्न टायर दिए गए हैं। इसका डिजाइन इसे सामान्य स्कूटर से अलग पहचान देता है। कंपनी का फोकस इसे सिर्फ शहर की सड़कों तक सीमित रखने के बजाय कभी कभार खराब रास्तों पर भी इस्तेमाल करने लायक बनाने पर है।
इस स्कूटर की सबसे खास बात इसकी E85 फ्यूल कम्पैटिबिलिटी है। इसका मतलब है कि यह ऐसे फ्यूल पर भी चल सकता है जिसमें 85 प्रतिशत तक एथेनॉल ब्लेंड हो। भारत में वैकल्पिक ईंधन और एथेनॉल मिश्रण को बढ़ावा दिए जाने के बीच यह फीचर ADV160 को बाकी स्कूटरों से अलग बनाता है।

ADV160 की सीट हाइट 780 एमएम और ग्राउंड क्लीयरेंस 165 एमएम है। इन आंकड़ों के जरिए होंडा ने स्कूटर में कम्फर्ट और प्रैक्टिकलिटी के बीच संतुलन रखने की कोशिश की है। कुल मिलाकर ADV160 उन खरीदारों के लिए एक अलग विकल्प बनकर आया है जो स्कूटर की सुविधा के साथ एडवेंचर बाइक जैसा लुक और ज्यादा प्रीमियम अनुभव चाहते हैं।


