136 KM रेंज और 2 लाख KM बैटरी लाइफ! Ampere Nexus EX+ में मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वालों के लिए Ampere ने अपना नया Nexus EX+ लॉन्च किया है। कंपनी ने इसमें लंबी बैटरी लाइफ, बेहतर रेंज और ज्यादा पावरफुल मोटर के साथ कई स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स दिए हैं। आइए जानते हैं इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की 5 बड़ी खूबियां।

1. 2 लाख KM तक बैटरी लाइफ का दावा
Ampere Nexus EX+ में LFP बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी की डिजाइन लाइफ 2,00,000 किलोमीटर तक है। इसके अलावा बैटरी पर 5 साल या 75,000 किलोमीटर की वारंटी भी दी जा रही है। इससे लंबे समय तक स्कूटर इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को अतिरिक्त भरोसा मिल सकता है।

2. सिंगल चार्ज में 136 KM तक की रेंज
रेंज इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वालों के लिए सबसे अहम पहलुओं में से एक है। Ampere Nexus EX+ में कंपनी 136 किलोमीटर तक की राइडिंग रेंज का दावा करती है। वहीं इसका दावा किया गया रियल वर्ल्ड रेंज 90 किलोमीटर से ज्यादा है। ऐसे में रोजाना ऑफिस आने-जाने या शहर में इस्तेमाल के लिए यह एक व्यावहारिक विकल्प हो सकता है।

5. 30 से ज्यादा स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स
Nexus EX+ के कनेक्टेड वर्जन में 30 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं। इनमें रियल टाइम चार्जिंग स्टेटस, लाइव ट्रैकिंग, जियो-फेंसिंग, फाइंड माय स्कूटर और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा बैटरी हेल्थ और राइडिंग से जुड़ी जानकारी भी मिलती है।



