Siddharth Zarabi

Siddharth Zarabi
भारत के प्रतिष्ठित बिजनेस पत्रकारों में से एक हैं सिद्धार्थ ज़राबी। उन्हें बिजनेस और इकोनॉमिक रिपोर्टिंग का 27 से अधिक वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'बिजनेस टुडे' के ग्रुप एडिटर हैं। बिजनेस टुडे की मैगज़िन (प्रिंट), डिजिटल (बिजनेस टुडे वेवसाईट्स - इंगलिश और हिंदी) और बिज़नेस टुडे टेलीविज़न और सोशल मीडिया टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।
'चेवनिंग फेलो' (Chevening Fellow) और कई पुरस्कारों से सम्मानित सिद्धार्थ ज़राबी की बिजनेस और इकोनॉमिक की खबरों पर मजबूत पकड़ है। उन्होंने Financial Express, Hindustan Times, Business Standard, CNBC TV18 और Bloomberg TV India (बौतर एडिटर) जैसे देश के अग्रणी मीडिया संस्थानों में भी महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाई हैं।
वह 2021 में मैनेजिंग एडिटर के तौर पर बिजनेस टुडे से जुड़े थे, जहाँ उन्होंने टीवी ऑपरेशन्स का नेतृत्व किया और ब्रांड की विजुअल स्टोरीटेलिंग को एक नई ऊंचाई दी। भारतीय अर्थव्यवस्था, नीति-निर्माण, वित्तीय बाजारों और राजनीति की गहरी समझ रखने वाले सिद्धार्थ देश के बदलते राजनैतिक-सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य पर पैनी नजर रखते हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा से जुड़े सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय योगदान देते रहे हैं।
