Pakistan Cricket Team क्या भारत आएगी?
विश्व कप 5 अक्टूबर से खेला जाएगा। दरअसल पीसीबी ये मोल भाव करना चाहता है कि अगर पाकिस्तान की टीम भारत आएगी तो भारत को भी पाकिस्तान आना होगा।

विश्व कप में खेलने के लिए पाकिस्तान की टीम क्या भारत आएगी। ये बड़ा सवाल है। क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भारत से लिखित गारंटी मांगने की कोशिश कर रहा है। दरअसल विश्व कप इस साल अक्टूबर में खेला जाना है और पाकिस्तान मोल भाव करने की कोशिश कर रहा है। विश्व कप 5 अक्टूबर से खेला जाएगा।
दरअसल PCB ये मोल भाव करना चाहता है कि अगर पाकिस्तान की टीम भारत आएगी तो भारत को भी पाकिस्तान आना होगा। इसके लिए ICC की बैठक में पीसीबी के चेयरमैन नजम सेठी लॉबिंग भी करने वाले हैं। क्योंकि पाकिस्तान चाहता है कि भारत भी चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने के लिए भारत को भी पाकिस्तान आना होगा।
अभी तक पाकिस्तान बांग्लादेश और श्रीलंका में मैच खेलने की बात कह रहा है। अगर पाकिस्तान को भारत में खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा तो वो भारत से भी पाकिस्तान में खेलने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
दरअसल पूरा विवाद एशिया कप से शुरू हुआ और अब ये विश्वकप तक जा पहुंचा है। भारत ने एशिया कप को न्यूट्रल वेन्यु पर कराने की बात कही तो पाकिस्तान ने इसका बहिष्कार करने की धमकी दे दी।अब पाकिस्तान को लग रहा है कि विश्वकप में अगर पाकिस्तान भारत आया तो भारत को भी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान का दौरा करना होगा।