हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में कौन है अमृता आहूजा?
भारतीय मूल की अमृता अहूजा ब्लॉक इंक की चीफ फाइेंशियल ऑफिसर यानी CFO हैं। कंपनी के साथ वो साल 2019 में जुड़ीं। साल 2021 में उन्हें ब्लॉक इंक का CFO बनाया गया। द वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक उनके माता-पिता भारतीय प्रवासी हैं। वो क्लीवलैंड में एक डे-केयर सेंटर चलाते हैं। अमृता एयरबीएनबी, McKinsey & Company, द वॉल डिजनी , फॉक्स जैसी बड़ी कंपनियों के साथ काम कर चुकी हैं।2021 में अमृता आहूजा का नाम फोर्ब्स की 50 ओवर 50 लिस्ट में था। इसके साथ ही उन्होंने वीडियो गेम बनाने वाली कंपनी एक्टिविजन ब्लिजार्ड के साथ काम करते हुए कॉल ऑफ ड्यूटी, Candy Crush, World of Warcraft जैसे गेम्स तैयार किए थे।

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में कौन है अमृता आहूजा?
एक के बाद एक कंपनियों को अपना शिकार बनाए जा रहा है। इस अमेरिकी फर्म की रिपोर्ट कहर बनकर कंपनियों पर गिरती है और फिर कंपनी को संभलने का मौका तक नहीं मिलता है। इस बार हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में ट्विटर के एक्स CEO जैक डॉर्सी की कंपनी ब्लॉक इंक पर फ्रॉड, निवेशकों को गुमराह करने, सरकार को धोखा देने , हेरफेर के आरोप लगाए हैं। लेकिन हिंडनबर्ग की इस रिपोर्ट में जैक डॉर्सी के अलावा एक नाम बार-बार लिया जा रहा है। ये नाम है भारतीय मूल की महिला अमृता अहूजा का आखिर अमृता अहूजा हैं कौन? उन्होंने ऐसा क्या कर दिया, जिसके चलते हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में उनका नाम कई बार आया है? तो चलिए जानते हैं?
भारतीय मूल की अमृता अहूजा ब्लॉक इंक की चीफ फाइेंशियल ऑफिसर यानी CFO हैं। कंपनी के साथ वो साल 2019 में जुड़ीं। साल 2021 में उन्हें ब्लॉक इंक का CFO बनाया गया। द वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक उनके माता-पिता भारतीय प्रवासी हैं। वो क्लीवलैंड में एक डे-केयर सेंटर चलाते हैं। अमृता एयरबीएनबी, McKinsey & Company, द वॉल डिजनी , फॉक्स जैसी बड़ी कंपनियों के साथ काम कर चुकी हैं।2021 में अमृता आहूजा का नाम फोर्ब्स की 50 ओवर 50 लिस्ट में था। इसके साथ ही उन्होंने वीडियो गेम बनाने वाली कंपनी एक्टिविजन ब्लिजार्ड के साथ काम करते हुए कॉल ऑफ ड्यूटी, Candy Crush, World of Warcraft जैसे गेम्स तैयार किए थे।
ये तो हुआ अमृता अहूजा का बायोडाटा अब सवाल उठता है कि आखिर उन्होंने किया क्या? जिसके चलते हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में अमृता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हिंडेनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में अमृता आहूजा पर स्टॉक में लाखों डॉलर डंप करने का आरोप लगाया है यानि की जब किसी कंपनी का शेयरहोल्डर शेयर की कीमतों गलत तरीकों से बढ़ाता और फिर शेयर को बेचकर मुनाफा कमाता है, उसके डंप एंड पंप कहा जाता है।
अब ये भी समझ लीजिए कि ब्लॉक इंक कंपनी कितनी बड़ी है?
ब्लॉक इंक एक फाइनेंशियल ऐप बेस्ड प्लेटफॉर्म है। इसके जरिए यूजर क्रेडिट-डेबिट कार्ड के जरिए पेमेंट सेड और रिसीव कर सकते हैं। ये कंपनी न्यूयार्क स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड है। कंपनी के पास करीब 50 लाख का मंथली यूजर बेस है।