Twitter ने गिलगित-बाल्टिस्तान को बताया भारतीय क्षेत्र, Pak को लगी मिर्ची
पाकिस्तान को इस बार Twitter ने तगड़ा झटका दिया है। Twitter ने पाकिस्तान को झटका देते हुए गिलगित-बाल्टिस्तान को भारत का हिस्सा बताया है, इससे पाकिस्तान को तगड़ी मिर्ची भी लगी है।

Twitter ने Pakistan को एक झटका देते हुए Gilgit-Baltistan को भारत का हिस्सा बताया है। ट्विटर ने यहां पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक अकाउंट्स को ब्लॉक कर दिया है। हालांकि पाकिस्तान सरकार का कहना है कि ये समस्या कुछ ही स्मार्टफोन यूजर्स को आ रही है। रविवार को यूजर्स ने जब यहां से ट्वीट किया तो क्षेत्र के लोगों को भारत के हिस्से में बताया गया क्योंकि लोकेशन Kashmir की थी। यूजर्स ने काफी देर तक सरकार के हैंडल्स को एक्सेस करने की कोशिशें की। इस झटके से पाकिस्तान की तगड़ी मिर्ची भी लगी है। दरअसर सोशल मीडिया कंपनी ने गिलगित व बाल्टिस्तान भारतीय नक्शे में दिखाया है। इसके साथ ही माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ने इस क्षेत्र के पाकिस्ताना सरकार के अधिकारियों के खातों को भी ब्लॉक कर दिया है।
Also Read: Twitter को टक्कर देने के लिए तैयार है Meta का 'Thread'
हालांकि, इस मामले में पाकिस्तान सरकार की ओर से दावा किया गया है कि यह समस्या महज कुछ लोगों के फोन पर ही आ रही है। इसके बाद से कई यूजर ट्विटर पर इसके स्क्रीन शॉर्ट शेयर कर रहे हैं। मार्च 2023 से भारत में पाकिस्तान की सरकार के आधिकारिक हैंडल्स को बैन कर दिया गया है। साल 2022 में अकाउंट को कानूनी शिकायतों के बाद दो बार रोका गया था। ट्विटर किसी भी देश की कोर्ट द्वारा जारी आदेश या उचित कानूनी मांग पर सभी तरह के अकाउंट पर रोक लगाने के लिए बाध्य है। 1947 से भारत के जिस हिस्से पर पाकिस्तान का कब्जा है, उसमें सिर्फ 15% एरिया पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में है। 85% हिस्सा गिलगित-बाल्टिस्तान या नॉर्दर्न एरियाज में है। यह चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) का मुख्य इलाका है। सिंधु नदी पाकिस्तान में गिलगित-बाल्टिस्तान से ही होकर प्रवेश करती है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में वहां के लिए सीटें अब भी खाली रखी जाती हैं। कानूनी तौर पर भारत उसे अपना हिस्सा मानता है जिस पर पाकिस्तान ने गैर कानूनी तौर पर कब्जा कर रखा है।