Pune: Pimpri-Chinchwad इलाके में भीषण हादसा, फैक्ट्री में आग लगने से 7 लोगों की मौत

जानकारी के मुताबिक आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। आग पर काबू पाने के बाद अधिकारी इसका पता लगाने में जुटे हैं। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Advertisement
पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड़ इलाके में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया
पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड़ इलाके में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया

By BT बाज़ार डेस्क:

Pune जिले के Pimpri-Chinchwad इलाके में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां स्पार्कलिंग मोमबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं करीब आधा दर्जन गंभीर रूप से झुलस गए। घटना करीब तीन बजे की है। फायर ब्रिगेड को सूचना मिली थी कि एक फैक्ट्री में आग लग गई है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इनमें से सात लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ये सभी मजदूर केक पर जलने वाली फायर (स्पार्कल) मोमबत्तियां बनाने वाली फैक्ट्री में काम करते थे। मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। 

Also Read: आधे घंटे की बहस और ऐसे हो गया महुआ मोइत्रा की किस्मत का फैसला

जानकारी के मुताबिक आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। आग पर काबू पाने के बाद अधिकारी इसका पता लगाने में जुटे हैं। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही इनकी जानकारी जुटाकर परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Read more!
Advertisement