PM मोदी ने Brazil को G20 की अध्यक्षता सौंपी

तीसरे सेशन के दौरान घोषणा पत्र पर औपचारिक मुहर लगाई गई। शिखर सम्मेलन शुरू होने से ठीक पहले ब्राजील और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने PM मोदी को पौधे भेंट किए। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन वियतनाम दौरे के लिए रवाना हो गए।

Advertisement
PM मोदी ने Brazil को G20 की अध्यक्षता सौंपी
PM मोदी ने Brazil को G20 की अध्यक्षता सौंपी

By BT बाज़ार डेस्क:

भारत की अध्यक्षता में हो रही G20 को पूरी दुनिया देख रही है। भारत में हो रही G20 को इतिहास के पन्नो में दर्ज कर दिया गया है। बैठक के दौरान कई अहम् मुद्दों पर चर्चा होने के साथ कई चीजों को लेकर डील भी पक्की की गयी है। G20 समिट के आखिरी दिन प्रधानमंत्री Narendra Modi ने G20 की अध्यक्षता ब्राजील के राष्ट्रपति Lula da Silva को सौंप दी है। इसके साथ ही PM ने समिट के समापन का ऐलान किया। ब्राजील अगले साल होने वाली G20 समिट का आयोजन करेगा।

Also Read: G20 में दिखा जलवा, भारत के साथ इकोनॉमिक कॉरिडोर बनाएंगे Europe-Middle East, Biden ने Modi का किया शुक्रिया

समिट के आखिरी सेशन के बाद PM मोदी ने कहा कि दुनिया बदल रही है इसके साथ दुनिया के संस्थानों को भी बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा, UNSC में अभी तक उतने ही सदस्य हैं जितने इसकी स्थापना के वक्त थे। स्थायी देशों की संख्या बढ़नी चाहिए। इसके बाद ब्राजील के राष्ट्रपति ने कहा कि गरीब देशों की कर्ज की समस्या पर ध्यान देना होगा। दुनिया मे भुखमरी खत्म करने की कोशिश बढ़ानी होगी। इससे पहले तीसरे सेशन के दौरान घोषणा पत्र पर औपचारिक मुहर लगाई गई। शिखर सम्मेलन शुरू होने से ठीक पहले ब्राजील और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने PM मोदी को पौधे भेंट किए। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन वियतनाम दौरे के लिए रवाना हो गए।

भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi और ब्राजील के राष्ट्रपति Lula da Silva

Read more!
Advertisement