अक्टूबर में करें श्रीलंका यात्रा की योजना, किफायती पैकेज में मजेदार अनुभव! जानें पूरा खर्च

अगर आप विदेश यात्रा का सपना देख रहे हैं और आपकी चिंता है कि वहां कैसे जाएंगे, कहां ठहरेंगे और क्या-क्या घूमेंगे, तो IRCTC की नई पेशकश आपकी सभी समस्याओं का हल है। IRCTC ने हाल ही में एक शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है, जिससे आप पड़ोसी देश श्रीलंका के प्रमुख पर्यटन स्थलों का आनंद ले सकते हैं। आइए जानते हैं इस पैकेज का खर्च और अन्य विवरण।

Advertisement
अक्टूबर में करें श्रीलंका यात्रा की योजना
अक्टूबर में करें श्रीलंका यात्रा की योजना

By Ankur Tyagi:

अगर आप विदेश यात्रा का सपना देख रहे हैं और आपकी चिंता है कि वहां कैसे जाएंगे, कहां ठहरेंगे और क्या-क्या घूमेंगे, तो IRCTC की नई पेशकश आपकी सभी समस्याओं का हल है। IRCTC ने हाल ही में एक शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है, जिससे आप पड़ोसी देश श्रीलंका के प्रमुख पर्यटन स्थलों का आनंद ले सकते हैं। आइए जानते हैं इस पैकेज का खर्च और अन्य विवरण।

ट्रिप डिटेल्स

IRCTC का यह पैकेज "Trails of Ramayana with Katharagama Ex Chennai" के नाम से जाना जाता है। यह 6 दिन और 5 रात का टूर होगा, जिसकी शुरुआत 17 अक्टूबर से होगी। इस टूर में रामायण के प्रसिद्ध स्थलों के साथ-साथ श्रीलंका के खूबसूरत शहरों का भ्रमण भी शामिल है।

यात्रा के प्रमुख स्थल:

कैंडी
नुवारा एलिया
कोलंबो
कटारगामा
खर्च का विवरण

अगर आप कंफर्ट क्लास में यात्रा करना चाहते हैं, तो यहां खर्च का अनुमान दिया गया है:

सिंगल ऑक्यूपेंसी: ₹79,200
डबल ऑक्यूपेंसी: ₹64,500
ट्रिपल ऑक्यूपेंसी: ₹61,800
यदि आपके साथ 5 से 11 साल का बच्चा जा रहा है, तो उसका खर्च ₹40,000 होगा। बिना अतिरिक्त बेड के बच्चे का शुल्क ₹38,600 है।

कैंसिलेशन पॉलिसी

ट्रिप शुरू होने से 30 दिन पहले टिकट कैंसल करने पर 20% राशि कटेगी।
21 से 30 दिन पहले कैंसिल करने पर 30% राशि कटेगी।
15 से 20 दिन पहले कैंसिल करने पर 60% राशि कटेगी।
8 से 14 दिन के भीतर कैंसिलेशन पर कोई रिफंड नहीं मिलेगा।

संपर्क जानकारी

कोई भी जानकारी या सहायता के लिए आप निम्नलिखित नंबरों पर कॉल या व्हाट्सऐप कर सकते हैं:
8287931974
8287931968

ई-मेल के जरिए भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है:

cowthanman.n.s@irctc.com
johnartember.bosco.j@irctc.com
बुकिंग के लिए आप IRCTC की वेबसाइट www.irctctourism.com पर भी जा सकते हैं।

Read more!
Advertisement