Nita Ambani पहुंचीं स्वर्ण मंदिर, दुआ हुई कबूल

एशिया के सबसे अमीर शख्स और रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने गोल्डन टेंपल यानि श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेका। आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं कि नीता अंबानी मुंबई इंडियन टीम की जर्सी पहनकर स्वर्ण मंदिर पहुंचीं

Advertisement
Nita Ambani ने श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेका।
Nita Ambani ने श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेका।

By BT बाज़ार डेस्क:

Asia के सबसे अमीर शख्स और रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने गोल्डन टेंपल यानि श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेका। आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं कि नीता अंबानी मुंबई इंडियन टीम की जर्सी पहनकर स्वर्ण मंदिर पहुंचीं और इसके बाद सीधे सूचना केंद्र पहुंचीं। जहां उन्होंने सिख रीति-रिवाजों के मुताबिक गुलाबी चुन्नी से अपना सिर ढक रखा था। इसके बाद नीता अंबानी ने परिक्रमा की और गुरुघर में माथा भी टेका। प्रसाद ग्रहण करने के बाद नीता अंबानी, श्री अकाल तख्त साहिब में भी नतमस्तक हुईं।

Read Also: Mukesh Ambani RIL: मुकेश अंबानी से ज्यादा सैलरी है रिलायंस में काम में करने वाले इस शख्स की

नीता अंबानी के दौरे की सबसे खास बात ये रही है कि जिस वक्त वो स्वर्ण मंदिर पहुंची थीं उस वक्त ही मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स 11 के बीच मैच चल रहा था। नीता अंबानी ने श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेका और मुंबई इंडियंस की जीत की दुआ मांगी। उनकी दुआ का असर ही रहा है कि मैच में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 11 रन से हरा दिया। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस की टीम पंजाब किंग्स 11 रन से हराकर ग्रुप में 7वीं पॉजिशन पर आ गई है। सबसे खास बात ये रही कि मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को उनके ही होम ग्राउंड पर 11 रन से हराया। ये मैच मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया था।

Nita Ambani हमेशा से सुर्खियां में रहती हैं।

नीता अंबानी हमेशा से सुर्खियां में रहती हैं। कभी अपने महंगे शौक तो कभी स्टाइलिश अंदाज को लेकर खबरों में बनी रहती हैं। उनका फेशन सेंस किसी भी फिल्म स्टार से कम नहीं है। चाहे वो साड़ी हो या कैजुअल कुर्ते या लहंगे या जींस, हर आउटफिट एकदम अलग, स्टालिश और खूबसूरत। इतनी फैशनेबल और स्टाइलिश होने के बावजूद भी नीता अंबानी बहुत धार्मिक हैं।

घर में होने वाली पूजा-पाठ हो या फिर फिर कोई धार्मिक कार्यक्रम पूरा परिवार में शामिल होते हैं। इतना बिजी शेड्यूल होने के बावजूद भी मुकेश अंबानी भी धार्मिक अनुष्ठान के लिए समय निकाल ही लेते हैं।

Read more!
Advertisement