Forbes List 2024: Ramesh Kunhikannan फोर्ब्स लिस्ट में शामिल Byju Raveendran बाहर
वित्तीय संकट से जूझ रही एडटेक कंपनी बायजूस के संस्थापक बायजू रवीन्द्रन की नेटवर्थ शून् हो गई है। एक साल पहले 4 अप्रैल 2023 को रवीन्द्रन का नेटवर्थ 2.1 बिलियन डॉलर था। फोर्ब्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले साल की लिस्ट से इस बार 4 लोगों को बाहर किया गया है, उनमें रवीन्द्रन भी शामिल हैं।

Ramesh Kunhikannan कायन्स टेक्नोलॉजी के फाउंडर और डॉयरेक्टर को फोर्ब्स ने अपनी बिलियनेयर्स लिस्ट 2024 में शामिल किया है। वे 1.2 बिलियन डॉलर (10 हजार करोड़) की नेटवर्थ के साथ 2481 वें नंबर पर हैं। इसके साथ ही कुन्हिकन्नन दुनिया के उन अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिसमें एलन मस्क, मुकेश अंबानी, गौतम अड़ाणी और जेफ बेजोस जैसे लोग शामिल हैं। साठ साल के कुन्हिकन्नन को अगस्त 2023 में चंद्रयान 3 सफलता के बाद बिलेनियर का स्टेटस मिला है। रमेश कुन्हिकन्न ने चंद्रयान के रोवर और लैंडर दोनों को बिजली देने के लिए लेक्ट्रॉनिक सिस्टम की सप्लाई करके अहम भूमिका निभाई थी। अगस्त 2023 में इस इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम की सप्लाई ने चंद्रमा की सतह पर मिशन की सफल लैंडिंग में योगदान दिया था। इसरो के नेतृत्व वाली चंद्रयान-3 मिशन का बजट लगभग 615 करोड़ रुपए था। कुन्हिकन्नन की कायन्स टेक्नोलॉजी में 64 प्रतिशत हिस्सेदारी है और चंद्रयान-3 सफलता के बाद कंपनी का शेयर 50% से ज्यादा बढ़ चुका है। कुन्हिकन्नन 1988 में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के लिए कायन्स टेक्नॉलॉजी की स्थापना की थी।
बायजूस का नेटवर्थ हुआ शून्य
वित्तीय संकट से जूझ रही एडटेक कंपनी बायजूस के संस्थापक बायजू रवीन्द्रन की नेटवर्थ शून् हो गई है। एक साल पहले 4 अप्रैल 2023 को रवीन्द्रन का नेटवर्थ 2.1 बिलियन डॉलर था। फोर्ब्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले साल की लिस्ट से इस बार 4 लोगों को बाहर किया गया है, उनमें रवीन्द्रन भी शामिल हैं। हाल ही में ब्लैकरॉक ने बायजूस की वैल्यूएशन घटाकर 1 बिलियन डॉलर कर दी थी। 2022 में इसकी वैन्यूएशन 22 डॉलर थी। बायजूस की स्थापना 2011 में हुई थी। कंपनी अभी नकदी संकट से जूझ रही है। ऐसे में पिछले महीने बायजूस के शेयरहोल्डर्स ने रवींद्रन को CEO पद से हटाने के लिए वोटिंग भी किया था।