Chandrayaan 3 Launch Live: चांद पर फतह के लिए आज लॉन्‍च हुआ चंद्रयान-3, बड़ी बातें जानिए

सतीश धवन स्पेस सेंटर से LVM3-M4 रॉकेट के जरिए चंद्रयान-3 को स्पेस में भेजा गया। भारत का चंद्रयान मिशन अगर सफल रहा तो देश के लिए ये एक बड़ी उपलब्धि होगी। 2019 में किसी तकनीकी गड़बड़ी के कारण ISRO का चंद्रयान-2 मिशन सफल नहीं हो सका था।

Advertisement
Chandrayaan 3 Launch Live
Chandrayaan 3 Launch Live

By Ankur Tyagi:

Chandrayaan 3 Launch Live: देश आज फिर एक इतिहास रचने जा रहा है। चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग के 3 साल 11 महीने और 23 दिन बाद आज वो दिन आ गया, जब भारत एक इतिहास रचने की तैयारी में है। आज फिर मौका है जब हम एक बार फिर इतिहास रचने के करीब पहुंच चुके हैं। आज दोपहर 2:35 बजे आंध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च हुआ। 

श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च होगा

सतीश धवन स्पेस सेंटर से LVM3-M4 रॉकेट के जरिए चंद्रयान-3 को स्पेस में भेजा गया। भारत का चंद्रयान मिशन अगर सफल रहा तो देश के लिए ये एक बड़ी उपलब्धि होगी। 2019 में किसी तकनीकी गड़बड़ी के कारण ISRO का चंद्रयान-2 मिशन सफल नहीं हो सका था। लेकिन इस बार ISRO चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर भारत हौसले, भरोसे और उम्‍मीद से भरा है. आज दुनियाभर के देशों की निगाहें भारत के इस स्‍पेस मिशन पर रहेंगी।

इस मिशन का मतलब क्या है?

चंद्रयान-3 मिशन के तहत करीब 40 दिन बाद यानी 23 या 24 अगस्त को लैंडर और रोवर चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरेंगे। ये दोनों करीब 14 दिन तक चांद पर एक्सपेरिमेंट करेंगे. चंद्रयान का प्रोपल्शन मॉड्यूल चंद्रमा की ऑर्बिट में रहकर धरती से आने वाले रेडिएशन्स की स्टडी करेगा। ISRO की ऑफिशियल वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर चंद्रयान-3 की लाइव लॉन्चिंग दिखाई जाएगी।

Read more!
Advertisement