भारतीय मूल के अजय बंगा ने वर्ल्ड बैंक की संभाली कमान
भारतीय मूल के अजय बंगा ने शुक्रवार (2 जून) से वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष पद का पदभार संभाल लिया है। इसके साथ ही वे दो ग्लोबल फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस वर्ल्ड बैंक और इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड की अध्यक्षता करने वाले पहले 3 मई को 63 साल के अजय बंगा को वर्ल्ड बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स ने अपने 14वें अध्यक्ष के रूप में चुना था।व्यक्ति बन गए हैं।

भारतीय मूल के शीर्ष कॉरपोरेट अधिकारी Ajay Banga ने विश्व बैंक की कमान संभाल ली है। गूगल के CEO सुन्दर पीचाई सहित तमाम कई ऐसे बड़े CEO हैं जिन्होंने परचम लहराया है। भारतीय मूल के अजय बंगा ने शुक्रवार (2 जून) से वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष पद का पदभार संभाल लिया है। इसके साथ ही वे दो ग्लोबल फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस वर्ल्ड बैंक और इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड की अध्यक्षता करने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं। 3 मई को 63 साल के अजय बंगा को वर्ल्ड बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स ने अपने 14वें अध्यक्ष के रूप में चुना था। उनका कार्यकाल 5 साल का रहेगा। फरवरी में अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden ने उन्हें इस पद के लिए नॉमिनेट किया था। बंगा वर्ल्ड बैंक की अध्यक्षता करने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी हैं। वे डेविड मालपास की जगह पर आए हैं, जिन्होंने फरवरी में इस्तीफा देने का फैसला किया था।
Also Read: May में सरकार ने GST से 1.57 लाख करोड़ जुटाए, पिछले साल के मुकाबले 12% ज्यादा
अजय बंगा प्राइवेट इक्विटी फंड जनरल अटलांटिक के वाइस चेयरमैन हैं। अजय बंगा का जन्म पुणे में 10 नवंबर 1959 को हुआ था। उनके पिता हरभजन सिंह बंगा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट जनरल थे। उन्होंने जालंधर और शिमला से स्कूलिंग, DU से ग्रेजुएशन और IIM अहमदाबाद से MBA किया है। 2016 में भारत सरकार उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित कर चुकी है। अजय उस भारतीय-अमेरिकी पीढ़ी के हैं, जिन्होंने पढ़ाई भारत में की और अमेरिका में अपनी काबिलियत की धाक जमा दी। उनकी जिंदगी मेहनत, संघर्ष और सफलता की कहानी है। पढ़ाई पूरी करने के बाद 1981 में उन्होंने नेस्ले इंडिया में बतौर मैनेजमेंट ट्रेनी जॉइन किया और 13 साल में मैनेजर बन गए।
इसके बाद वे पेप्सिको के रेस्टोरेंट डिवीजन का हिस्सा बने। यह उदारीकरण का दौर था, जब बंगा ने भारत में पिज्जा हट और KFC के लॉन्च में बड़ी भूमिका निभाई। बाइडेन ने बंगा के बारे में कहा था कि अजय ने ग्लोबल कंपनियों के निर्माण और मैनेजमेंट में तीन दशक से अधिक समय बिताया है। ये वे कंपनियां हैं, जिन्होंने अर्थव्यवस्था के साथ रोजगार को भी बढ़ावा दिया है। साथ ही कहा कि इस ऐतिहासिक क्षण में अजय वर्ल्ड बैंक की कमान संभालने के लिए सबसे ज्यादा योग्य हैं।